Indian Oil: गुजरात में हाईटेक चोरी, अंडरग्राउंड पाइप से कनेक्शन कर 3 दिन में 12 हजार लीटर डीजल चुराया
वडोदरा। डीजल की अंडरग्राउंड पाइप से एक ढाबा संचालक ने हाईटेक तरीके से तीन दिन में 12 हजार लीटर डीजल चुराया। घटना गुजरात में वडोदरा जिले के छापरी गांव के पास की है। पुलिस ने इस मामले में ढाबा संचालक सहित तीन लोगों को पकड़ लिया है। पुलिस के मुताबिक, चोरी करने वालों ने छापरी गांव के पास अंडरग्राउंड पाइप में दूसरा पाइप जोड़कर 35 मीटर दूर ढाबे में कनेक्शन कर रखा था। शुरूआती जांच में पता चला कि, तीन दिन में करीब 12 हजार लीटर डीजल की सप्लाई हुई, लेकिन वह गंतव्य तक नहीं पहुंचा।

अब कंपनी के ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस विभाग ने कंपनी के ही किसी सीनियर की मिलीभगत होने की आशंका जताई है। इस मामले में जांच की जिम्मेदारी कंपनी के ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस इंजीनियर शशिकांत शर्मा की टीम को दी गई है। शशिकांत के मुताबिक, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की पाइप लाइन मध्यप्रदेश की सीमा से लगे गुजरात के छापरी गांव से ही मध्यप्रदेश तक जाती है। जब बीते 23 नवंबर को इंजीनियर्स ने देखा कि लाइन में प्रेशर ड्रॉप हो रहा है। अमूमन ऐसा पाइप में तब होता है, जब कहीं से लीक हो रहा होता है। बाद में चेकिंग की गई तो छापरी गांव के पास ही चोरी का पता चला। जहां अंडरग्राउंड पाइप में ड्रिल से दूसरा पाइप जोड़कर डीजल चोरी किया गया।

बहरहाल, पकड़ में आए ढाबा संचालक एवं अन्य आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। यह भी पता किया जाएगा कि कंपनी के ही किसी सीनियर की मिलीभगत तेा नहीं है। कंपनी के ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस विभाग की मानें तो तीन दिन में ही 7.50 लाख रुपए की कीमत का 12 हजार लीटर डीजल चोरी कर लिया गया।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications