गुजरात: भारतीय तट रक्षक और गुजरात एटीएस ने पकड़ी ईरानी नाव, जब्त की 425 करोड़ रुपये की 61 किलो ड्रग्स
गुजरात के समुद्री तट पर भारतीय तट रक्षक और गुजरात एटीएस ने संयुक्त ऑपरेशन में किलो ड्रग्स के साथ ईरानी नाव जब्त की है।

गुजरात में समुद्र किनारे भारतीय तट रक्षक (Indian Coast Guard) और गुजरात एटीएस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। भारतीय तट रक्षक और गुजरात एटीएस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में गुजरात के अरब सागर में भारतीय जल में 61 किलोग्राम ड्रग्स ले जा रहे पांच चालक दल के सदस्यों के साथ एक ईरानी नाव को पकड़ा है। दोनों ही टीमों की ये बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

ईरानी नाव मछली पकड़ रही तब टीम ने धर-दबोचा
भारतीय तट रक्षक और गुजरात एटीएस ने इस संयुक्त ऑपरेशन को सोमवार रात को अंजाम दिया। आतंकवाद-रोधी दस्ते (एटीएस) के सूत्रों के अनुसार एक गुप्त सूचना मिलने के बाद उसके आधार पर तटरक्षक बल और एटीएस ने निगरानी और ओखा बंदरगाह से सौ समुद्री मील दूरी पर से एक ईरानी नाव मछली पकड़ती हुई पाई गई। कोस्ट गार्ड की टीम ने नाव का पीछा किया और उसे धर-दबोचा। नाव में एटीएस ने 61 किलो नशीला पदार्थ यानी ड्रग्स बरामद की। गुजरात डीजीपी विकास सहाय ने बताया नाव से लगभग 425 करोड़ रुपये मूल्य का 61 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया है।
फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में होगी ड्रग्स की जांच
सभी पांच ईरानियों और उनकी नाव को ओखा बंदरगाह लाया गया। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में पकड़े गए ड्रग्स की जांच की जाएगी और पता किया जाएगा कि ये ड्रग्स क्या है। तटरक्षक बल की एक और टीम उस पार्टी की तलाश कर रही है जिसे समुद्र के रास्ते के जरिए ईरानी नाव से ड्रग्स प्राप्त करना था। एटीएस की टीम पकड़े गए पांच लोगों से पूछताछ कर रही है।
2022 में पकड़ी गई थी पाकिस्तान नाव से 360 करोड़ रु की हेरोइन
बता दें तटरक्षक बल और गुजरात आतंकवाद-रोधी दस्ते ने इससे पहले गुजरात में 8 अक्टूबर, 2022 को अरब सागर में एक पाकिस्तानी नाव से 360 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की।












Click it and Unblock the Notifications