5 युवकों ने राह चलती लड़की को झाड़ियों में खींचा, बनाने लगे अश्लील वीडियो, वो हिम्मत दिखा चंगुल से छूटी

वडोदरा. गुजरात में वडोदरा के विश्वामित्री इलाके में 5 दरिंदों ने दु:साहस दिखाते हुए राह चलती लड़की को अगवा किया। वे लड़की को झाड़ियों में खींच ले गए, जहां अश्लील वीडियो बनाया। वारदात के बाद उसे मार डालने की धमकियां दीं। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर पीड़िता अपने घर पहुंची। उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद पीड़िता की मां रावपुरा पुलिस थाने पहुंची, जहां पांच युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

In vadodara, 5 youths drag the girl to the bushes, make her video and Run away

पुलिस ने लड़की के अपहरण, छेड़छाड़ और उसे धमकी देने का मामला दर्ज करते हुए आरोपियेां की तलाश शुरू की। पॉक्सो के तहत भी केस दर्ज हुआ। पीड़िता के मुताबिक, दोपहर को वह पुष्टि एवेन्यू रेल्वे फाटक के पास से गुजर रही थी, तभी 5 युवकों ने उस जबरन खींचकर झाड़ियों में ले गए। वे युवक कालीदास चाल में रहने वाले स्मित कुमार उर्फ कालू, प्रवीण भाई ठाकोर, विशाल गणपति ठाकोर, नेनेश लक्ष्मणभाई ठाकोर, विजय जीवन ठाकोर और राजेश रणछोड़ ठाकोर थे। उन्होंने लड़की के कपड़े उतारे और छेड़छाड़ की।

उन युवकों ने धमकी भी दीं कि किसी को इस बारे में बताया, तो जान से मार देंगे। उस घटना का वो वीडियो बना ले गए और वहां से फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर रावपुरा पुलिस थाने की पुलिस ने कहा कि आरोपियों को खोजा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+