सूरत में मकान से मिला साढ़े 73 किलो गांजा, नशेड़ियों को किलो-दो किलो के हिसाब से बेचता था

सूरत। गुजरात में सूरत के उधना थानाक्षेत्र के एक मकान पर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की रेड पड़ी। जहां से पुलिस ने 73 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया। मौके से एक शख्स को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, आरोपी ने कुबूला है कि वो थोक में गांजे की बिक्री करता था। वह गांजा पीने वालों को किलो-दो किलो के हिसाब से डिलीवर करता था। उसके पास से बरामद गांजे की अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत 7.36 लाख रुपए बताई गई है।

In surat, SOG Police seized 73.6 Kg Ganja In Udhna area

पुलिस ने बताया कि, यहां बमरोली रोड आशीर्वाद टाउनशिप निवासी के. चंद्रशेखर राव गांजे की बिक्री करता था। वह सूरत में ही थोक में गांजे की आपूर्ति करता था। जो गांजा वह कहीं से लाता, उसे वह आशीर्वाद टाउनशिप ईडब्ल्यु आवास के अपने मकान में छिपा कर रखता था। फिर अपने ग्राहकों को किलो-दो किलो के हिसाब से बेचता था। पता चला है कि, के. चंद्रशेखर मूलतः ओडिशा के गंजाम जिले के बिचना पल्ली गांव का रहने वाला है। पुलिस को चंद्रशेखर के बारे में मुखबिर से सूचना मिली थी। जिसके बाद सूरत की पुलिस टीम ने उसके ठिकाने पर छापा मारा। उसके घर से 2 बोरों में छिपा कर रखा गया गांजा बरामद हुआ। साथ ही गांजा बिक्री के 39 हजार नकद रुपए भी मिले हैं।

पुलिस ने उसके दो मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं। यह सब कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उधना थाने में मामला दर्ज किया है। साथ ही उसे गांजे की आपूर्ति करने वाले एक युवक तथा उसके साथ मिल कर फुट-कर बिक्री करने वाले समेत दो जनों को वांछित घोषित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+