हाईवे किनारे पलटे टैंकर में लगी भीषण आग, सब कुछ हो गया खाक, ड्राइवर समेत 2 जिंदा जले

पाटणं। गुजरात में पाटणं जिले के पीपली गांव के समीप राजमार्ग पर तरल पदार्थ एवं प्लास्टिक की ढुलाई करने वाले बड़े ट्रक (टैंकर) के पलटने से हादसा हो गया। हाईवे किनारे उसमें आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटों ने टायरों से लेकर इंजिन तक के पूरे हिस्से को खाक कर डाला। उसमें सवार ड्राइवर समेत 2 लोग जिंदा जल गए।

यह हादसा हिम्मतनगर से कुछ दूरी पर रविवार को हुआ। बताया जा रहा है कि, कच्छ जिले में कंडला से प्लास्टिक के दाने भरकर टैंकर चालक व एक अन्य व्यक्ति पाटण जिले में राघनपुर की ओर जा रहे थे। राघनपुर तहसील के पीपली गांव के समीप राजमार्ग पर चालक ने टैंकर के स्टीयरिंग से नियंत्रण खो दिया। इस कारण सड़क किनारे टैंकर पलट गया और उसमें आग लग गई।

In patan gujarat, the Driver and another man Burnt Alive In Cargo-truck accident

देखते ही देखते टैंकर को आग की लपटों ने अपनी चपेट में ले लिया। टैंकर में सवार चालक व खलासी जिंदा जल गए और मौके पर दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर राघनपुर थाने की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। एक अधिकारी ने बताया कि, हादसे के वक्त कोई वहां नहीं था। जो लोग टैंकर के अंदर थे, वो जिंदा जल गए। बाद में क्षेत्र में हुई बारिश के कारण आग बुझ सकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+