गुजरात: शिक्षकों के लिए खुशखबरी, कोरोना की वजह से इस बार 21 दिन का दिवाली वैकेशन, उसके बाद ही खुल पाएंगे स्कूल

अहमदाबाद। कोरोना महामारी के चलते स्कूल बंद होने के कारण इस साल शिक्षक महीनों से घरों पर हैं। बिना स्कूल जाए ही सरकार से उन्हें तनख्वाह मिलती रही, ​फिर काफी जगहों पर आॅनलाइन पढ़ाई कराने की व्यवस्था हुईं तो वे सेवा देने लगे। अब शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ये आई है कि गुजरात में इस बार 21 दिन का दिवाली वैकेशन होगा। वहीं, राज्य के स्कूल भी दिवाली तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। एग्जाम की तारीख का निर्णय भी इसके बाद लिया जाएगा। शिक्षा विभाग में चल रही चर्चाओं पर गौर किया जाए तो गुजरात सरकार दिवाली बाद ही स्कूल खोलने के मूड में है। सरकार स्कूल खोलने के लिए जिलेवार एसओपी घोषित करेगी।

In gujarat, this year Diwali Vacation Will Be 21 Days, Its good News for Teachers

सरकार के निर्देशों के बाद से ही स्कूलों के क्लास रूम में छात्रों को बिठाने, सोशल डिस्टेंस का पालन और एक दिन में कितने छात्रों को बुलाया जाए, इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। ऑड-ईवन के अनुसार भी स्कूलों को खोलने की अनुमति दी जा सकती है। राज्य सरकार द्वारा शिक्षकों के लिए दिया गया वैकेशन 29 अक्टूबर से 18 नवंबर तक रहेगा। इससे पहले राज्य के सभी स्कूल दिवाली तक बंद रखने का फैसला लिया ही जा चुका था।

In gujarat, this year Diwali Vacation Will Be 21 Days, Its good News for Teachers

राज्य के शिक्षामंत्री भूपेंद्रसिंह चुडासमा ने कहा कि, गुजरात में दिवाली तक नहीं स्कूल खुलेंगे। इसके बाद आगे कोरोना की स्थिति देखकर फैसला लिया जाएगा। सरकार के रूख को देखा जाए तो ऐसा लगता है कि दिवाली के बाद स्कूल खुले भी तो भी एक सत्र में दो सत्रों की पढ़ाई नहीं हो पाएगी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सिलेबस कम करने पर भी विचार किया किया जा रहा है। पिछले महीने चुडास्मा ने कहा था कि स्कूल दिवाली तक बंद रखना या नहीं, इस पर राज्य सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया, बल्कि केंद्र सरकार के निर्देश फॉलो करेंगे। हालांकि,​ पिछले कई महीनों में कोरोना से हालात बेकाबू होते चले गए और स्कूल-कॉलेजों का वैकेशन लंबा होते-होते अब दिवाली तक पहुंच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+