गुजरात: एक दिन में कोरोना के अब सिर्फ 135 मरीज मिले, सरकार का दावा- वैक्सीन की 2.30 करोड़ डोज दी जा चुकीं

अहमदाबाद। गुजरात में कोरोनावायरस के नए मरीज मिलने की दर अब बहुत कम हो गई है। बीते 24 घंटों के दरम्यान यहां कोरोना के 135 मरीज ही मिले। जिनमें से 30 नए मरीजों की पुष्टि अहमदाबाद शहर में हुई। जबकि, सूरत में 22, राजकोट में 16, वडोदरा में 15 मरीज मिले। इनके अलावा पाटणं, नवसारी, मोरबी, महिसागर, डांग, बोटाद और अरवल्ली में एक भी नया मरीज नहीं मिला।

In Gujarat, the number of new covid patients 135 in last 24 hours

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि, राज्य में बीते रोज कोरोना से 3 लोगों की जान गई। जिनमें अहमदाबाद, आणंद एवं जूनागढ़ में एक-एक मरीज की मौत हुई है। कोरोना के कुल मामलों की बात करें तो राज्य में अब तक 82,26,20 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से 8,07,424 रिकवर हो चुके हैं। हालांकि, सरकारी आंकड़ों में ही 10037 की मौत भी हो गई। फिलहाल 5,159 सक्रिय मरीज हैं। जिसमें से कोरोना से गंभीर हालत में पहुंचने वाले अब 100 से कम मरीज ही वेंटिलेटर पर हैं। ठीक होने वालों का आंकड़ा देखा जाए तो बीते 24 घंटे में 612 को डिस्चार्ज किया गया।

सरकार का दावा है कि, सूबे की रिकवरी रेट 98.15 फीसदी पहुंच गई है। राज्य में कोरोना के अब तक 2,32,46,120 टेस्ट किए जा चुके हैं। और, वैक्सीन की 2,30,28,201 डोज लोगों को मुहैया कराई गई हैं। जानिए किन जिलों में अब तक कोरोना के कितने मामले सामने आए...

In Gujarat, the number of new covid patients 135 in last 24 hours

कोरोना के मामले, जिले, नए मरीज
2,37,495 अहमदाबाद ↑30
1,43,012 सूरत ↑22
77,553 वडोदरा ↑15
57,751 राजकोट ↑16
34,860 जामनगर ↑3
24,384 मेहसाणा ↑1
21,375 भावनगर ↑1
20,688 गांधीनगर ↑3
20,362 जूनागढ़ ↑6
13,589 बनासकांठा ↑2
12,552 कच्छ ↑5
11,753 पंचमहल ↑1

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+