पहली बार गुजरात हाईकोर्ट की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू हुई, वीडियो यूट्यूब पर भी देख सकेंगे

अहमदाबाद। गुजरात हाईकोर्ट द्वारा अब कोर्ट की कार्यवाही का लाइव प्रसारण किया जाया करेगा। इसकी शुरूआत हो चुकी है। लोग अब कोर्ट में चल रही कार्यवाही को यूट्यूब पर लाइव देख सकेंगे। यूट्यूब पर सभी वीडियो उपलब्ध रहेंगे। यह पहल गुजरात हाईकोर्ट की ओर से इसलिए शुरू की गई है ताकि सभी कोर्ट में होने वाली कार्यवाही को लाइव देख सकें। विशेष रूप से तब जब कोरोना महामारी के दौरान अदालत की कार्यवाही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जा रही है।

In A First In India, Gujarat High Court Begins Live Streaming Of Court Proceedings On YouTube

ज्ञात हो कि, देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में कोर्ट कार्यवाही को लाइव प्रसारित करने के निर्देश दिए थे। जिसके उपरांतगुजरात हाईकोर्ट भी एक जनहित याचिका में हाईकोर्ट की कार्यवाही मीडिया के साथ-साथ जनता के लिए जीवंत प्रसारण करने का अवलोकन कर चुका है। अब हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी परिपत्र में कहा गया कि, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चलती वर्चुअल कोर्ट की कार्यवाही के लिए भी खुली अदालत के सिद्धांत के अमलीकरण को प्रभावी और व्यापक बनाने के उद्देश्य से गुजरात हाईकोर्ट की ओर से प्रशासनिक कार्यवाही शुरू की गई है।अब इच्छुक लोग अदालती कार्यवाही को खुद देख सकेंगे। लाइव स्ट्रीमिंग करने वाली पीठ का काम उचित तरीके से जारी रखने पर विचार किया जा रहा है।

In A First In India, Gujarat High Court Begins Live Streaming Of Court Proceedings On YouTube

गुजरात हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विक्रम नाथ व न्यायाधीश जे बी पारडीवाला की खंडपीठ (कोर्ट नं. 1) के समक्ष बीते रोज सुनवाई का लाइव प्रसारण किया गया। बताया गया कि, फिलहाल यह सेटअप पूरी तरह से प्रायोगिक आधार पर है। मगर, यह साफ हो चुका है कि इसकी लिंक हाईकोर्ट की वेबसाइट के होम पेज पर क्लिक करके विजिट की जा सकेगी। जबकि, लाइव स्ट्रीमिंग यूट्यूब पर देख सकेंगे। यूट्यूब पर वीडियो सेव भी रहेंगे।

In A First In India, Gujarat High Court Begins Live Streaming Of Court Proceedings On YouTube
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+