भरूच: पड़ोसी के घर की दीवार ढहने से 2 लड़कियों की मौत, बारिश में रास्ते हो रहे बंद, गांवों का कटा संपर्क

भरूच। गुजरात में हो रही लगातार बारिश से मकान-दुकान काफी ढह रहे हैं। आज यहां भरूच जिले के नोढाना गाँव में एक पड़ोसी के घर की दीवार ढहने से दो लड़कियों की मौत हो गई। हादसे के वक्त वहां पांच सदस्यीय परिवार मौजूद था। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया कि, मलबे में दबकर मरीं लड़कियों की उम्र 12 से 13 साल थी। फोटो में दिख रहा है कि दीवार एक-दम सपाट गिरी थी। काफी मशक्कत के बाद लाशें निकालें जा सकीं। इससे कुछ दिन पहले भी दीवार ढहने से जानें गई थीं।

House collapsed in Nodhana village of Bharuch, 12 & 13-year-olds Two girls died

इधर भी ढहा मकान, 3 की मौत
गुजरात के कणजीपानी गांव भी कुछ समय पहले एक मकान ढह गया। जिसके मलबे में दबने से तीन लोगों की जान चली गई। यह हादसा रात के समय हुआ था, जब चार सदस्‍यों का परिवार घर के अंदर सो रहा था। अचानक हुए इस हादसे में परिवार के तीन लोग वहीं दबकर मर गए। जबकि, एक जना बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, कणजीपानी गांव में मकान ढहने से जिन तीन की मौत हुई, उनमें 70 साल की वृद्धा, 40 वर्षीय पुरुष और 5 साल का बच्चा शामिल था।

House collapsed in Nodhana village of Bharuch, 12 & 13-year-olds Two girls died

जलमग्न हो रहे इलाके, हो रहे हादसे
रोज-रोज की बारिश से सूबे के कई जिलों में निचले इलाकों में जलभराव हुआ पड़ा है। जिससे तरह-तरह के हादसे हो रहे हैं। जंगली जीव-जंतु और जलचर रिहायशी इलाके में लोगों को निशाना बना रहे हैं। भरूच जिले के कई गांवों का संपर्क टूटा हुआ है, क्योंकि रास्तों में पानी भरा हुआ है।

House collapsed in Nodhana village of Bharuch, 12 & 13-year-olds Two girls died

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमें राहत-बचाव के कार्यों में लगी हुई हैं। लगातार हो रही तेज बारिश से के चलते ही बाढ़ आई हुई है। जिससे कई-कई फीट पानी भरा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+