तेज रफ्तार फॉरच्यूनर डिवाइडर लांघकर हाईवे पर दूसरी तरफ बाइक से टकराई, 3 चचेरे भाइयों की मौत

पालनपुर। गुजरात के पालनपुर-आबू हाईवे पर भयंकर हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार फॉरच्यूनर डिवाइडर लांघकर हाईवे पर दूसरी तरफ बाइक से टकराई। उसके बाद सीधे अन्य कार से जा भिड़ी। उस कार में 3 युवक सवार थे। तीनों चचेरे भाई थे। सभी की मौत हो गई। वहीं, फॉर्च्युनर कार में सवार दो लोगों को चोटें आईं। हालांकि, बाइक सवार की जान बच गई। उस बाइक सवार समेत दो लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।

Palanpur-Abu-HIghway accident

दुर्घटनाग्रस्त फॉरच्यूनर कार की फोटो सामने आई हैं। हादसे की वजह इस फॉरच्यूनर कार का अचानक अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। यह कार डिवाइडर लांघकर रॉन्ग साइड की ओर पहुंच गई थी और दूसरी तरफ से आ रही एक बाइक को टक्कर मारते हुए एक अन्य कार से जा भिड़ी। वो दूसरी कार फॉरच्यूनर की टक्कर के बाद पलट गई। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची।

मृतकों की पहचान की गई। उनके नाम सज्जन सिंह चौहाण (21), वीपी चौहाण (22) व हितेंद्र सिंह चौहाण (21) बताए जा रहे हैं। वे करजा रामपुरा गांव के रहने वाले थे। इसके अलावा बताया जा रहा है कि, फॉरच्यूनर कार ने पहले बाइक सवार को ही टक्कर मारी थी, लेकिन खुशकिस्मती से उसकी जान बच गई। बाइक से टच होते हुए फॉरच्यूनर जिस कार से टकराई, उसी कार में तीन युवक सवार थे, जिनकी जान चली गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+