हेरोइन गुजरात से पहुंचाई गई थी पंजाब, तस्कर ATS के हत्थे चढ़े तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा
कच्छ। तस्करों द्वारा गुजरात से हेरोइन पंजाब पहुंचाई गई थी। पंजाब पुलिस की टीम ने उस हेरोइन को एक ट्रक के टूल बॉक्स से बरामद किया। पुलिस ने बताया कि, मौके से 38 किलो हेराइन का जत्था बरामद किया गया है और इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पंजाब पुलिस ने इस मामले में गुजरात पुलिस से संपर्क किया। उसके बाद ड्रग्स को भुज से भेजे जाने का खुलासा हुआ। इस खुलासे के बाद गुजरात एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड (ATS) ने भुज के 2 युवकों को गिरफ्तार किया है।

एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड ने तस्कर पकड़े तो खुलासा हुआ
एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड (ATS) की ओर से बताया गया कि, भुज से पकड़े गए 2 युवकों का कनेक्शन पंजाब में हुई हेरोइन की तस्करी से है। दो दिन पहले पंजाब पुलिस ने एक ट्रक के टुल बॉक्स से 38 किलो हेराइन का जत्था बरामद कर जांच शुरू की थी। जिसमें ड्रग्स भुज से भेजे जाने का खुलासा होने पर गुजरात में पड़ताल शुरू कर दी गई थी। तब एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड (ATS) ने भुज के 2 युवकों को गिरफ्तार किया। एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड (ATS) के अधिकारियों ने बताया कि, पंजाब पुलिस ने एटीएस को यह जानकारी दी थी कि जो हेरोइन पंजाब लाई गई, वो गुजरात से भेजी गई थी। पंजाब पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि यह ट्रक भुज से हेराइन के साथ पंजाब पहुंचा था।

यहां हजारों करोड़ की ड्रग्स-हेराईन पकड़ी गई
जब हेरोइन-ड्रग्स की जानकारी गुजरात एटीएस को दी गई, तो एटीएस के अधिकारियों ने कच्छ के एक छोटे से गांव में पहुंचकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारों की मानें तो गुजरात के समुद्री किनारे और गुजरात के बंदरगाह अब ड्रग्स माफियाओं के लिए टार्गेट बन गए हैं। बीते कुछ महीनों में गुजरात के समुद्र किनारों से हजारों करोड़ की ड्रग्स-हेराईन पकड़ी गई है।

पंजाब में टूल बॉक्स से 38 किलो हेराइन मिली
वहीं, पंजाब की ताजा घटना का लिंक भी गुजरात के कच्छ से है। 2 दिन पहले पंजाब पुलिस ने नवा शहर पुलिस थानान्तर्गत एक ट्रक को रोक कर जांच करने पर उसके टूल बॉक्स से 38 किलो हेराइन बरामद किया था। इस दौरान पुलिस ने हेराईन ले जाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया था। उनकी पहचान कुलविंदर और बिट्टू के तौर पर हुई है।












Click it and Unblock the Notifications