सूरत के केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, हादसे के 24 घंटे बाद मिले 7 लोगों के कंकाल
Fire at Aether Industries Limited: गुजरात के सूरत की केमिकल प्लांट में लगी आग के एक दिन बाद, आज 7 लोगों के शव बरामद हुए हैं। पुलिस ने गुरुवार की अहले सुबह 7 कंकाल घटनास्थल से बरामद किए। सूरत के कलेक्टर आयुष ओक ने बताया कि एथर इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Aether Industries Limited) के केमिकल प्लांट में मृत पाए गए सात लोगों में से एक कंपनी का कर्मचारी था, जबकि बाकी के छह लोग कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे थे।

29 नवंबर की रात केमिकल फैक्ट्री के स्टोरेज टैंक में ब्लास्ट होने की वजह से आग लग गयी थी। जानकारी के अनुसार हादसा रात के करीब 2 बजे हुआ। उस वक्त 100 से ज्यादा मजदूर नाईट ड्यूटी पर थे। हादसे में 7 से 8 लोग लापता हो गए थे जबकि करीब 24 लोग घायल थे। आग इतनी भीषण थी कि उसपर काबू पाने में करीब 9 से 10 घंटों का समय लगा। इस दौरान दमकल की 15 गाड़ियां लगातार आग को रोकने की कोशिश में जुटी हुई थी।
30 नवंबर की सुबह पुलिस की सर्च पार्टी को 7 लोगों के कंकाल मिले हैं। जिनकी पहचान दिव्येश पटेल (कंपनी कर्मचारी), संतोष विश्वकर्मा, सनत कुमार मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार, गणेश प्रसाद, सुनील कुमार और अभिषेक सिंह के रूप में हुई है। हादसे में घायल सभी लोगों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।
एथर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सीएमडी अश्विन देसाई फोर्ब्स मैग्जीन की लिस्ट में शामिल थे। उन्होंने 2013 में एथर इंडस्ट्रीज की स्थापना की थी। अश्विन देसाई के मालिकाना हक वाली इस कंपनी में मेथॉक्सीथाइल फिनाइल, मिथाइलबेंजॉइल क्लोराइड (MMBC), थियोफीन-2-इथेनॉल (T2E) जैसे केमिकल बनाए जाते थे। एथर इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Aether Industries Limited) ऑर्थो टोलिल बेंजो नाइट्राइल (OTBN), एन-ऑक्टाइल-डी-ग्लूकामाइन, डेल्टा-वेलेरोलैक्टोन, और बिफेन्थ्रिन अल्कोहल बनाने वाली भारत की एकमात्र केमिकल फैक्ट्री भी है।
यह देखें: UP News: मौत ने छीन लिया मुंह से निवाला, खाना खाते समय हुआ हादसा, दर्दनाक मंजर देख कांप उठे लोग












Click it and Unblock the Notifications