Gujarat Weather Updates: गुजरात में बारिश का तांडव, अब तक 9 लोगों की मौत, आज भी कई जगहों में रेड अलर्ट

Gujarat Weather Updates: मानसून की बारिश ने गुजरात में तांडव पैदा कर दिया है। लगातार हो रही बरसात की वजह से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। पिछले चार दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण अलग-अलग इलाकों को मिलाकर अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें से अकेले जूनागढ़ में ही 6 लोगों की मौत हुई है।

 Gujarat Weather Updates:

बारिश से सबसे ज्यादा स्थिति जूनागढ़ की खराब है, यहां के कई इलाकों में पानी भर गया है और लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

भारी बारिश की आशंका

मौसम विभाग ने आज भी जूनागढ़, जामनगर, वलसाड और सूरत में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया हुआ है। मौसम विभाग ने यहां के लिए रेड अलर्ट घोषित किया हुआ है तो वहीं अहमदाबाद, नवसारी , वलसाड, सूरत, डांग और तापी में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

औरंगा नदी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर

तो वहीं वलसाड में औरंगा नदी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर है तो वहीं अहमदाबाद के कई क्षेत्रों में तो घुटने से ऊपर तक का पानी भरा हुआ है। विभाग का कहना है कि अगले तीन-चार दिनों तक मौसम का यही हाल रहने वाला है। इसलिए सभी को सचेत रहने के लिए कहा गया है।

हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

आपको बता दें कि केवल गुजरात ही नहीं बल्कि आज दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, एमपी, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर,मिजोरम और त्रिपुरा में तो भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है जबकि कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना दिख रही है।

4 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट

जिसके लिए Yellow Alert जारी है। पहाड़ों के लिए भी पहले से ही अलर्ट जारी है। हिमाचल में 4 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट और उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि आज कर्नाटक और तमिलनाडु में भी बरसात होने का अंदेशा है और यहां भी चेतावनी जारी की गई है।तो वहीं बाढ़ का दंश झेल रहे असम में ब्रह्मपुत्र आज भी खतरे के निशान से ऊपर है और आज भी यहां के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि असम में बाढ़ के चलते लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। प्रभावित इलाकों में लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। असम में आज और कल दोनों दिनों के लिए अलर्ट जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+