Gujarat Weather: आने वाले 4 दिनों में गुजरात में होगी बेमौसम बारिश, इन जिलों को मिलेगी राहत

Gujarat Weather: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में 4 से 8 मार्च के बीच हल्की बारिश होने की संभावना है।

Gujarat Weather

Gujarat Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि गुजरात के कुछ हिस्सों में अगले चार दिनों के दौरान बेमौसम बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अहमदाबाद केंद्र ने कहा कि राज्य के कुछ जिलों में शनिवार को हल्की बारिश हुई थी और अब उत्तर और दक्षिण गुजरात के इलाकों में अगले चार दिनों के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि आने वाले चार दिनों में बनासकांठा, पाटन, डांग, तापी, नवसारी और वलसाड जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होगी। इसके साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बिजली और सतही हवा के साथ हल्की आंधी भी चल सकती है।

गुजरात में रविवार को कई इलाकों में 24 घंटे तक बारिश हुई है। डांग, अहमदाबाद और बनासकांठा जिलों के कुछ हिस्सों में 24 घंटे बारिश हुई है। हालांकि इन जिलों में हल्की बारिश दर्ज गई थी। डांग में वघई तालुका में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई।

आईएमडी ने कहा कि एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण जो उत्तरी गुजरात और उसके पड़ोस में था, अब उत्तर गुजरात और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम राजस्थान की ओर बढ़ गया है। चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक बढ़ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+