Gujarat Weather Forecast: 'अगले 5 दिन रहें अलर्ट', गुजरात में घनघोर बारिश की आशंका, जानिए IMD ने क्या कहा?

Gujarat Weather Forecast: मानसून की बारिश ने गुजरात में जमकर उत्पात मचाया है। पिछले हफ्ते हुई बारिश के कारण राज्य के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। भारी बरसात के कारण अलग-अलग स्थानों को मिलाकर अब तक करीब 11 लोगों की मौत भी हो चुकी है लेकिन इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट परेशान करने वाला है।

Gujarat Weather Forecast:

आईएमडी ने गुरुवार को कहा कि 'अगले पांच दिन पूरे राज्य में भारी बारिश के आसार हैं और कुछ जगहें ऐसी हैं जहां पर भारी से बहुत भारी हो सकती है। उसका कहना है कि गुजरात और कच्छ में एक बार फिर से भारी बारिश होने की संभावना है इसलिए हमने अलर्ट जारी किया हुआ है,अहमदाबाद में भी भारी बारिश की आशंका है, इस बारे में सारी जानकारी राज्य सरकार को दे दी गई है।'

गुजरात में जारी है बारिश का उत्पात

आपको बता दें कि गुजरात में साइक्लोन 'बिपरजॉय' के बाद से ही बारिश ने तबाही मचाई हुई है। हालांकि पुख्ता इंतजाम होने के कारण गुजरात में उतनी तबाही नहीं हुई थी लेकिन इसके बाद जबसे मानसून ने गुजरात में प्रवेश किया है, तब से ही यहं पर बारिश की वजह से आफत आई हुई है। फिलहाल मौसम विभाग ने सभी को सचेत रहने के लिए कहा है और कहा है कि घर से बाहर निकलते वक्त मौसम अपडेट का पता करके जाएं।

कर्नाटक-केरल और तमिलननाडु में Red Alert

जहां गुजरात का ये हाल है वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र, गोवा-कोंकण, कर्नाटक-केरल और तमिलननाडु में 'रेड अलर्ट' जारी है तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, यूपी, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा में भी भारी बारिश होने की आशंका है और इसलिए यहां भी अलर्ट जारी किया गया है। इनमें से कुछ जगहों पर बिजली भी कड़क सकती है और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

जुलाई में हर राज्य में जमकर बारिश होगी

आपको बता दें कि आईएमडी ने कहा है कि 'जुलाई के महीने में हर राज्य में जमकर बारिश होगी और जून की पूरी कमी मानसून इस महीने पूरी कर लेगा क्योंकि वो इस वक्त पूरी तीव्रता के साथ आगे बढ़ रहा है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+