Gujarat: वडोदरा में रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान पथराव, मस्जिद के सामने स्थिति तनावपूर्ण, पुलिस तैनात, VIDEO
शोभा यात्रा के दौरान पथराव का मामला सामने आया है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करते ही इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया है।

Stone Pelting Ram Navami Shobha Yatra: गुजरात के वडोदरा में रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान बड़ा बवाल हो गया। शोभा यात्रा के दौरान एक मस्जिद के सामने स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान पथराव भी किया गया। शोभा यात्रा निकल रही थी, लेकिन मस्जिद के सामने पहुंचते ही स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। समय रहते होने वाली किसी अनहोनी को रोक लिया गया।
डीसीपी यशपाल जगनिया ने कहा कि कोई मुद्दा नहीं था। अराजक तत्वों ने स्थिति को बिगाड़ने की कोशिश की। हमने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है। इलाके में शांति कायम है। लोगों को उनके घर भेज दिया गया है। खास बात यह है कि पथराव में कोई घायल नहीं हुआ है। शांति कायम करने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। शोभा यात्रा को आगे बढ़ाया गया है। इस दौरान कोई तोड़फोड़ नहीं हुई है।
Recommended Video

पुलिस के मुताबिक, वडोदरा में रामनवमी शोभा यात्रा निकाली जा रही थी, जैसे ही शोभा यात्रा फतेपुरा गराना पुलिस चौकी मस्जिद के पास पहुंची। जुलूस पर अचानक पथराव शुरू कर दिया। मस्जिद के सामने पथराव होने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इससे सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई। दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने मौके पर तुरंत स्थिति संभाल ली।
इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। इलाके में फिलहाल शांति है। पुलिस ने आरोपी पर शिकंजा कसने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने कहा कि शांति भंग करने वाले आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Indore Temple Accident Live: रामनवमी पर बड़ा हादसा, कुएं की छत धंसी, 15 लोग किए गए रेस्क्यू












Click it and Unblock the Notifications