Gujarat: सूरत में एक ही परिवार के 7 सदस्यों की मौत की गुत्थी में उलझी पुलिस, अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट खोलेगी राज
Gujarat: गुजरात के सूरत में एक ही परिवार के 7 सदस्यों की आत्महत्या के मामले में पुलिस को किसी साजिश की संभावना नहीं दिखी है। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ने रविवार को बताया कि फोरेंसिक टीम मामले की जांच में लगी है। हमें किसी साजिश की संभावना नहीं दिखती। एक सुसाइड नोट छोड़ा गया था, जिसमें उन्होंने आत्महत्या का कारण नहीं बताया।
सूरत के पुलिस आयुक्त अजय कुमार तोमर ने यह भी बताया कि व्यक्ति मनीष ने अपने पूरे परिवार को जहर दिया है और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। कल, जैसे ही हमें पता चला, पुलिस तुरंत घर पहुंची। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया।

पुलिस ने आगे बताया कि मनीष के फोन की जांच करने के बाद, हम जानेंगे परिवार ने कैसे उठाया ये कदम...एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। घर अंदर से बंद था, इसलिए कोई अनहोनी नहीं हुई। बाकी 6 सदस्यों की मौत की वजह ये है जहर का सेवन।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, बीते दिन यानी शनिवार को सूरत के सिद्धेश्वर अपार्टमेंट स्थित एक घर से 7 सदस्यों के शव बरामद किए। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें कहा गया है कि परिवार आर्थिक तंगी के कारण यह कदम उठा रहा है। पुलिस के मुताबिक, छह लोगों की मौत जाहिर तौर पर जहर खाने से हुई, जबकि एक का शव फंदे से लटका हुआ मिला था।
पुलिस के मुताबिक, मनीष ने पत्नी रीता, माता शोभाबेन, पिता कनुभाई सोलंकी, छह साल के बेटे और 10 और 13 साल की दो बेटियों को जहर दे दिया। पुलिस को ठेकेदार के रूप में काम करने वाले मनीष को छत पर लटका हुआ पाया गया। उनके परिवार के छह अन्य सदस्यों के शव घर के बिस्तर और फर्श पर पड़े मिले।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications