Gujarat PMAY-G News: प्रधानमंत्री आवास योजना की बड़ी सफलता, 3 साल में बने ढाई लाख से ज्यादा पक्के मकान

Gujarat PMAY-G News: मोदी सरकार की महत्वपूर्ण योजना हर परिवार के लिए पक्का मकान बनाने की दिशा में गुजरात सरकार तेजी से काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'हर परिवार को पक्का आवास' के विजन को जमीन पर उतारने में प्रदेश सरकार ने पिछले 3 साल में बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। 1 जनवरी 2026 को जारी लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, ग्रामीण आवास के क्षेत्र में 2.58 परिवारों को पक्का मकान बनाकर दिया गया है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले तीन वित्तीय वर्षों में, गुजरात सरकार ने राज्य के दुर्गम और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले 2.58 लाख से अधिक परिवारों को पक्के घरों की चाबियां सौंपी हैं। दुर्गम इलाकों में रहनेवाले लोगों के लिए अपना मकान किसी सपने के पूरा होने से कम नहीं है।

Gujarat PMAY-G News

Gujarat PMAY-G News: 2.58 लाख परिवारों को मिला पक्का मकान

- निर्माण सहायता: प्रत्येक पात्र लाभार्थी को पक्का घर बनाने के लिए ₹1.20 लाख की वित्तीय सहायता चरणबद्ध तरीके से दी जा रही है।

- विशेष प्रोत्साहन: घर का निर्माण सुचारू रूप से पूरा हो, इसके लिए 'छत डालने के चरण' (Lintel level) पर ₹50,000 की अतिरिक्त राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में (DBT के माध्यम से) जमा की जाती है।

- यह कदम घर का काम बीच में रुकने की समस्या को खत्म करता है। इस योजना से खास तौर पर भूमिहीन परिवारों को बड़ा लाभ मिला है।

Gujarat PMAY-G News: भूमिहीन परिवारों को मिल रहा लाभ

प्रदेश सरकार ने बताया कि इस योजना में गुजरात सरकार ने खास तौर पर भूमिहीन परिवारों को पक्का मकान देने की पहल पर ज्यादा गंभीरता से काम किया है। गुजरात सरकार ने लगभग 3,000 भूमिहीन परिवारों को चिह्नित कर उन्हें प्लॉट खरीदने के लिए ₹1 लाख तक की आर्थिक मदद दी है। जमीन मिलने के बाद, इन परिवारों को घर बनाने के लिए PMAY-G की नियमित राशि भी प्रदान की जाती है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी जानकारी के मुताबिक, 'PMAY-G के माध्यम से गुजरात सरकार न सिर्फ 'सबको आवास' के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दे रहा है। पक्के घरों के साथ शौचालय, बिजली कनेक्शन और उज्ज्वला योजना जैसी सुविधाओं से ग्रामीणों के जीवन में बड़ा बदलाव आ रहा है।' अधिक जानकारी और आवेदन के लिए गुजरात सरकार के ग्रामीण विकास विभाग की वेबसाइट पर जा सकते हैं या अपने नजदीकी ग्राम पंचायत कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+