Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gujarat PM Kisan Yojana 22nd Installment: कब आएगी, कितनी मिलेगी और गुजरात के किसानों को क्या करना जरूरी?

Gujarat PM Kisan Yojana 22nd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत किसानों को मिलने वाली 22वीं किस्त का देश भर के लाभार्थियों को बेसब्री से इंतजार है। इस योजना के तहत किसानों के खाते में 2,000 रुपये की सहायता राशि तीन किस्तों में मिलती है। सालाना लाभार्थी किसानों को 6,000 मिलते हैं। गुजरात के करीब 48 लाख किसान इस योजना के पात्र लाभार्थी हैं। अगली किस्त जारी होने से पहले कुछ जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

PM किसान योजना के तहत हर चार महीने में किस्त जारी की जाती है। पिछली यानी 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई थी। इसी आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 22वीं किस्त फरवरी या मार्च 2026 के बीच जारी की जा सकती है।

Gujarat PM Kisan Yojana 22nd Installment

Gujarat PM Kisan Yojana 22nd Installment: पूरे करने होंगे ये काम

- हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है। आम तौर पर यह किस्त फरवरी के अंत तक जारी कर दी जाती है।

- 22वीं किस्त का लाभ पाने के लिए गुजरात के किसानों को कुछ जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी:

e-KYC जरूरी: अगर आपका e-KYC पूरा नहीं है तो आपकी किस्त अटक सकती है। किसान इसे PM-Kisan पोर्टल पर जाकर OTP या Face Authentication के जरिए पूरा कर सकते हैं।

आधार सीडिंग (Aadhaar Seeding): आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और NPCI से जुड़ा होना अनिवार्य है, ताकि राशि सीधे DBT के माध्यम से खाते में पहुंच सके।

भूमि रिकॉर्ड सत्यापन (Land Verification): किसान के नाम दर्ज भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन होना जरूरी है। जिनका लैंड रिकॉर्ड अपडेट नहीं है, उनकी किस्त रोकी जा सकती है।

PM Kisan Yojana: किस्त की राशि कितनी मिलेगी?

22वीं किस्त में भी पात्र किसानों को ₹2000 की राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन किसानों की पिछली किस्त तकनीकी कारणों से अटकी थी, उन्हें बकाया राशि के साथ ₹4000 तक मिल सकते हैं।

अपना स्टेटस कैसे चेक करें?

किसान PM-Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर "Beneficiary Status" सेक्शन में अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालकर स्टेटस चेक कर सकते हैं। राज्य सरकार ने किसानों को निर्देश दिया है कि 22वीं किस्त समय पर मिले, इसके लिए जल्द से जल्द e-KYC, आधार सीडिंग और भूमि सत्यापन पूरा कर लें। इससे ₹2000 की किस्त बिना किसी रुकावट के सीधे खाते में पहुंचेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+