चचेरे भाई के प्यार में हत्यारिन बनी पायल, शादी के चौथे दिन ही करवा दिया पति का मर्डर
Gujarat News: गुजरात के गांधीनगर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसको सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, यहां अपने चचेरे भाई के प्यार में पागल हुई नवविवाहिता ने अपने पति की हत्या करवा दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की अपने चचेरे भाई से प्यार करती थी, लेकिन दोनों के घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे।
घरवालों ने कहीं और लड़की की शादी करवा दी। शादी के चौथे ही दिन लड़की ने अपने चचेरे भाई (प्रेमी) के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी। चचेरे भाई ने अपने दो दोस्तों की मदद से पहले तो अपनी बहन के पति का अपहरण किया और फिर गला घोंटकर उसका मर्डर कर दिया। इसके बाद लाश नर्मदा कैनाल के पास फेंक दी।

इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने पत्नी पायल समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। खबर के मुताबिक, भाविक नाम का शख्स अहमदाबाद का रहने वाला था और उसकी शादी गांधीनगर की पायल से हुई थी। शादी के चार दिन बाद यानी कि बीते शनिवार को पहली विदाई पर पत्नी को लेने भाविक बाइक से गांधीनगर जा रहा था।
इसी दौरान, एसयूवी कार से भाविक की बाइक को सुनसान रास्ते पर आरोपियों ने पहले तो टक्कर मारी। फिर उसका कार से अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने भाविका रास्ते में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को नर्मदा कैनाल में फेंककर फरार हो गए। वहीं, जब काफी देर तक भाविक ससुराल नहीं पहुंचा तो उसके ससुर ने भाविक के पिता को कॉल किया।
ससुराल नहीं पहुंचा भाविक
ससुर ने बताया कि भाविक के पिता को बताया वह अभी तक ससुराल नहीं पहुंचा है। इस दौरान भाविक के पिता ने बता कि वह तो सुबह ही गांधीनगर के लिए निकल गया था और अब भाविक का फोन भी बंद आ रहा था। किसी अनहोनी की आशंका से दोनों परिवार उसकी तलाश में निकले। इसी दौरान सड़क किनारे उसकी बाइक पड़ी हुई दिखाई दीं।
आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि कार से आए तीन लोग भाविक को उठाकर ले गए। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। चूंकि शादी के चार दिन बाद ही पति का अपहरण हुआ था, इसलिए पुलिस को सबसे पहला शक पत्नी पर गया। पुलिस ने सबसे पहले पत्नी पायल से पूछताछ की। पुलिस के सवाल सुनकर ही वह घबरा गई और राने लगी।
सभी को भेजा जेल
जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पायल ने पुलिस को बताया कि अपने प्रेमी कल्पेश के साथ मिलकर अपने पति भाविक के अपहरण और हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने कल्पेश और उसके दोनों साथियों को भाविक के अपहरण और हत्या के लिए गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, पायल को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications