गुजरात में खुला AAP का खाता, मायावती की पार्टी ने भी जामनगर की 3 सीटें जीतीं

सूरत। गुजरात के छह नगर निगमों में हुए चुनाव के परिणाम आज जारी हो रहे हैं। सत्तारूढ़ भाजपा, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस, एनसीपी और बीएसपी के अलावा यहां इस बार नई पार्टियां भी चुनाव लड़ने पहुंचीं। जिनमें असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) और केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) शामिल हैं। यहां पहली ही बार में इन दोनों पार्टियों ने जोरदार ताकत दिखाई है। आप ने गुजरात के सूरत नगर निगम में अपना खाता खोल लिया। आप को यहां सूरत नगर निगम के वार्ड नंबर-16 की चारों सीटों और वार्ड नंबर-4 की चारों सीटों पर जीत मिली है।

Gujarat Municipal corporation Election Results 2021: know the status of BJP, congress, AAP, AIMIM , BSP & others

बसपा को भी मिलीं सीटें
आप और एआईएमआईएम पार्टियों के अलावा गुजरात में मायावती की अगुवाई वाली बसपा (बहुजन समाज पार्टी) का प्रदर्शन भी देखने को मिला है। बसपा ने जामनगर के वार्ड नंबर-6 में जीत हासिल की है। बसपा के तीन प्रत्याशी चुनाव जीत गए हैं। हालांकि, अभी काफी सीटों के चुनाव परिणाम आने बाकी हैं। राज्यभर में कुल 2275 उम्मीदवारों की हार-जीत का फैसला होना है। ये सभी उम्मीदवार छह नगर निगमों की सीटों के लिए खड़े हुए।

Gujarat Municipal corporation Election Results 2021: know the status of BJP, congress, AAP, AIMIM , BSP & others

आज 23 फरवरी को सुबह 8 बजे से ही सियासी दलों के समर्थकों में चुनाव परिणाम को लेकर उत्सुकता देखी जा रही है। शुरुआती रूझानों से ही बीजेपी सभी 6 नगर निगमों में आगे चल रही है। बीजेपी ही अब तक यहां चुनाव जीतते आ रही थी। ये चुनाव अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, जामनगर, भावनगर और राजकोट नगर निगमों में हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+