VIDEO: बिना मास्क सरकारी कार्यक्रम में आए गुजरात के मंत्री, मीडिया को देख झट से ढंक लिया मुंह

कच्छ। गुजरात सरकार के मंत्री वासण अहीर की किरकरी हो गई। वासण यहां एक सरकारी कार्यक्रम में बिना मास्क पहने घूमते दिखे। मीडियाकर्मी उनके वीडियो रिकॉर्ड करने लगे। कई फोटोग्राफरों ने फोटो भी खींच लिए। यह देखकर वासण ने झट से अपना मुंह ढक लिया। मास्क को वह जेब में रखकर आए थे। वासण के द्वारा कोरोना लॉकडाउन को इग्नोर किए जाने की हरकत ने उन्हें ट्रोलर्स के निशाने पर ले लिया है।

gujarat minister vasan ahir caught in camera without mask during a government program

संवादददाता ने बताया कि, मामला क्षेत्र की भचाऊ सब्जी मंडी में हुए कार्यक्रम का है। जहां गुजरात सरकार के मंत्री और अंजार के विधायक वासण आहिर बिना मास्क पहुंच गए। इतना ही नहीं, मास्क पहने कलेक्टर और एसपी ने भी उनका स्वागत किया। इससे पहले भी वह भुज कलेक्टर कचहरी में सोशल डिस्टेंस भूलकर फोटो खिंचवाते नजर आए थे। आमजन उन पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। उनके कई वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हो गए हैं।

gujarat minister vasan ahir caught in camera without mask during a government program

वासण इससे पहले अश्लील ओड़ियो क्लिप समेत कई विवादों में फंस चुके हैं। बहरलहाल, जब यह मंत्रीजी अपने समर्थकों के साथ एक कार्यक्रम में पहुंचे, तो वहां मौजूद ज्यादातर लोग मास्क पहने हुए ही थे। मगर, वासण के मुंह पर मास्क नहीं था। वह बिना मास्क के चले जा रहे थे। बाद में उन्होंने चलते-चलते ही जेब से मास्क निकालकर पहना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+