Gujarat-Maharashtra Sthapana Diwas. गुजरात-महाराष्ट्र का स्थापना दिवस आज, PM मोदी ने दी बधाई
एक भारत-श्रेष्ठ भारत: अब देश का हर प्रदेश अपने साथ दूसरे राज्यों का भी फाउंडेशन डे मनाएगा क्योंकि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत एक है।

Gujarat-Maharashtra Sthapana Diwas: आज महाराष्ट्र और गुजरात दोनों का स्थापना दिवस है। इस खास मौके पर पीएम मोदी ने दोनों प्रदेश के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने इस बारे में दो Tweet किए हैं। अपने पहले ट्वीट में उन्होंनें लिखा है कि 'गुजरात ने अपनी चौतरफा प्रगति के साथ-साथ अपनी अनूठी संस्कृति के कारण छाप छोड़ी है। मैं सभी प्रदेशवासियों को बधाई देता हूं।'
तो वहीं अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि 'सभी प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। मैं आने वाले वर्षों में महाराष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना करता हूं।' आपको बता दें कि इससे पहल केंद्र सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। जिसके तहत अब सभी राज्य दूसरे प्रदेशों का भी स्थापना दिवस मनाएंगे। ये फैसला सरकार ने 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के तर्ज पर लिया है। इस फैसले के बाद अब देश के सभी राजभवनों में सभी प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।
आज राजभवन में भी स्थापना दिवस समारोह का आयोजन होगा जिसमें लोग दोनों राज्यों के पारंपरिक परिधान पहनेंगे और दोनों राज्यों के लोकप्रिय व्यंजन भी परोसे जाएंगे। आपको बता दें कि कि आज यूपी, एमपी, पंजाब, असम और उत्तराखंड के राजभवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
कुछ खास बातें
आपको बता दें कि पश्चिमी भारत में स्थित गुजरात राज्य को पहले गुर्जरत्रा के नाम से जाना जाता था। इस राज्य में 28 आदिवासी जातियां निवास करती हैं। पीएम नरेंद्र मोदी का जन्म इसी राज्य में हुआ है। ये देश के संपन्न राज्यों में गिना जाता है। जहां व्यापार, आधायात्म और शिक्षा का अनुपम संगम देखने को मिलता है।
धनी और समृद् राज्य महाराष्ट्र
तो वहीं महाराष्ट्र राज्य की गिनती भारत के सबसे धनीऔर समृद्ध राज्यों में होती है। इसका एक अनुपम इतिहास रहा है। इसकी राजधानी मुंबई है, जिसे देश की आर्थिक राजधानी कहते हैं। यहां की मूल भाषा मराठी है। यहां का पुणे शहर भारत का छठवां सबसे बड़ा शहर है। तो वहीं यहां का नागपुर पूरे विश्व में संतरों के लिए मशहूर है।












Click it and Unblock the Notifications