गुजरात का सबसे बड़ा कोविड ट्रायज सेंटर वडोदरा में हुआ शुरू, लोगों के लिए हैं ऐसी सुविधाएं
वडोदरा। कोरोना महामारी से जूझ रहे लोगों के लिए गुजरात का सबसे बड़ा कोविड ट्रायज सेंटर वडोदरा में शुरू हो गया है। इस सेंटर में कई तरह की खास सुविधाएं हैं। यह सेंटर शहर के सयाजी अस्पताल के कोविड डिपार्टमेंट से जुड़ा है। जहां कोरोना के लक्षणों के साथ आने वाले मरीजों को गंभीरता के अनुसार कोविड गाइडलाइन के तहत ऑक्सीजन समेत त्वरित उपचार मुहैया कराया जा सकेगा।

इस ट्रायज रूम का संचालन गोल्डन ऑवर त्वरित उपचार के सिद्धांत के आधार पर किया जाएगा। साथ ही यहां कोविड के लक्षणों के साथ और गंभीर स्थिति में आने वाले मरीजों का उपचार भी होगा। इसमें एक साथ 22 मरीजों के उपचार के लिए 22 बिस्तर की सुविधा है। एक कर्मचारी ने बताया कि, कोरोना महामारी से निपटने के लिए नियुक्त किए गए विशेषाधिकारी व प्रदेश के शिक्षा सचिव डॉ. विनोद राव की अगुवाई में यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

कोरोना मरीजों के लिए यहां दिन-रात ऑक्सीजन की उपलब्धता हेतु आवश्यक सुविधाएं, गोल्डन ऑवर उपचार में उपयोगी 5-7 वेंटिलेटर, इतनी ही तादाद में मॉनिटर, इन्फ्यूजन पंप, डी फेब, ऑक्सीजन कॉन्सनट्रेटर, वैन और जरूरी दवाओं की सुविधा मौजूद रहेगी। एक अधिकारी ने बताया कि, अन्य अस्पताल से सयाजी अस्पताल में भेजे जाने वाले मरीजों को यहां सभी आवश्यक उपचार शीघ्र उपलब्ध करवाए जाएंगे। ऐसे मरीजों की तबियत में सुधार होने पर कोरेना जांच नहीं करवाए जाने पर कोरोना जांच कराई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications