विवाहिता बोली- मेरे पति मृत्युशैय्या पर हैं, मुझे उनके स्पर्म से ही बच्चा चाहिए, हाईकोर्ट ने कहा- इजाजत है
वडोदरा। गुजरात की एक युवती की कनाडा में अक्टूबर 2020 में शादी हुई थी। शादी के 4 महीने बाद उसे सूचना मिली कि, गुजरात में उसके ससुर को हार्ट अटैक आ गया है। इस पर वह अपने पति के साथ वडोदरा लौटी। यहां लौटने पर उसके पति को कोरोना हो गया। 10 मई से पति की हालत नाजुक हो गई। दो महिने से पति एक प्राइवेट हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर है। डॉक्टरों ने कहा कि, हालत बेहद गंभीर हो गई है और अब वह 48 घंटे से ज़्यादा जिंदा नहीं रहेगा। इस पर पति को खोने के डर से बिलबिलाई युवती ने गुजरात हाईकोर्ट का रूख किया।
Recommended Video

'मेरे पति वेंटिलेटर पर, मुझे उनसे ही बच्चा चाहिए'
हाईकोर्ट के समक्ष युवती ने गुहार लगाई कि, मुझे अपने पति का स्पर्म चाहिए, ताकि मैं उनके बच्चे को जन्म दे सकूं। मगर, मेडिकल कानून इसकी इजाजत नहीं देता। कृपया मेरी प्रार्थना सुनें। तब हाईकोर्ट ने सारी सुनवाई रोककर इस मामले को सुना। फिर 15 मिनट के अंदर फोन पर ही स्टर्लिंग हॉस्पिटल को आईवीएफ प्रोसिजर का आदेश दे दिया। इतिहास में संभवत: पहली बार ऐसा हुआ, जब हाईकोर्ट ने सारी सुनवाई रोककर एक पति के लिए बिलखती उसकी पत्नी की गुहार सुनी।

गुजरात हाईकोर्ट देश का पहला ऐसा हाईकोर्ट बना, जहां सुनवाई की यू-ट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग शुरू हुई
कोरोना संकट का यह अनोखा मामला गुजरात का है
युवती के मुताबिक, "डॉक्टरों ने मुझसे और मेरे सास-ससुर से कहा था कि अब तुम्हारे पति की तबियत में सुधार की गुंजाइश न के बराबर है। वह ज्यादा से ज्यादा 3 दिन जी पाएगा। डॉक्टरों की यह बात सुनकर मैं घबरा गई। उसके बाद मैंने कहा कि मैं अपने पति के अंश से मातृत्व सुख पाना चाहती हूं। इसलिए मुझे उनका स्पर्म ही दिलवा दो। इस पर भी डॉक्टरों ने निराश किया। डॉक्टरों ने कहा कि, यह मेडिकल लीगल केस है और ऐसे स्पर्म नहीं दिया जा सकता।"
युवती ने इसी के बाद हाईकोर्ट जाने का फैसला किया। तब हाईकोर्ट ने फौरन सुनवाई करते हुए इजाजत दे दी।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications