Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gujarat paper leak: 33 गिरफ्तारियां, लाखों रुपए जब्त होने के बाद बोर्ड चेयरमैन वोरा ने दिया इस्तीफा

gujarat paper leak news- हेड क्लर्क की परीक्षा से पहले लीक हुआ था पेपर, बोर्ड के चेयरमैन वोरा ने 2 महीने बाद दिया इस्तीफा

अहमदाबाद। गुजरात सरकार द्वारा सरकारी प्रधान लिपिकों (हेड क्लर्क) की भर्ती के लिए कराई गई वरिष्ठ लिपिक परीक्षा के प्रश्नपत्रों के लीक होने के 2 महीने बाद इस मामले की बड़ी खबर आई है। इस मामले में गुजरात माध्यमिक सेवा बोर्ड के चेयरमैन आसित वोरा निशाने पर थे, उन्होंने अब अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ ही आईके जाड़ेजा और बलवसिंह का भी निगम से इस्तीफा ले लिया गया है।

पेपर लीक मामले में दो माह बाद आसित वोरा ने दिया इस्तीफा

पेपर लीक मामले में दो माह बाद आसित वोरा ने दिया इस्तीफा

बता ​दें कि, सरकारी प्रधान लिपिकों (हेड क्लर्क) की भर्ती के लिए 88 हजार लोगों ने परीक्षा दी थी और परीक्षा शुरू होने से पहले ही पेपर लीक हो गया था। गुजरात माध्यमिक सेवा बोर्ड ने यह परीक्षा गत 12 दिसंबर को आयोजित कराई थी। हालांकि, परीक्षा से पहले ही पेपर लीक होने पर कोहराम मच गया। राज्यभर में प्रदर्शन हुए। उसके बाद गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने कहा था कि पेपर लीक करने वाले दोषियों को ऐसी सजा दी जाएगी कि भविष्य में कोई ऐसा अपराध करने की सोच भी नहीं सकेगा। संघवी ने कहा था कि, इस प्रकरण में शामिल लोग जेल से बाहर ही नहीं आ पाएंगे, उनके दोबारा परीक्षा देना तो दूर की बात है। संघवी ने कहा था कि, मैं भरोसा दिला रहा हूं पेपर लीक करने में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा था- "सरकार ने काफी विचार के बाद वरिष्ठ लिपिक परीक्षा को भी रद्द कर दिया है और आगामी परीक्षा मार्च 2022 में होगी।"

पूरे कांड में 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

पूरे कांड में 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

इस परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने और उसमें बोर्ड की लापरवाही सामने आने के बाद से ही बोर्ड के चेयरमेन आसित वोरा के इस्तीफे की मांग की जा रही थी। इसको लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खूब प्रदर्शन किया था। वहीं, हजारों छात्र भी वोरा के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। विपक्षियों द्वारा गुजरात सरकार पर वोरा को बचाने के आरोप लगाए जा रहे थे। अब जाकर वोरा ने इस्तीफा दिया है। उनके साथ ही आईके जाड़ेजा और बलवसिंह का भी निगम से इस्तीफा ले लिया गया है। बता दें कि, प्रश्न पत्र लीक मामले में दिसंबर महीने में ही 18 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। साबरकांठा पुलिस की ओर से बताया गया कि, उनके यहां इस प्रकरण में कथित संलिप्तता के आरोप में 2 महिला उम्मीदवारों सहित 4 और लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही लाखों की नकदी जब्त की गई।

अब 20 मार्च को होगी हेड क्लर्क की परीक्षा

अब 20 मार्च को होगी हेड क्लर्क की परीक्षा

पुलिसिया कार्रवाई शुरू होने के साथ ही सरकार की ओर से परीक्षा की नई तारीख घोषित की गई थी। जिसके अनुसार, हेड क्लर्क की परीक्षा अब आगामी 20 मार्च को होगी। पुलिस की ओर से पिछले दिनों बताया गया कि, परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के बाद शुरू हुई जांच में बोर्ड के चेयरमैन और सूर्या प्रिंटिंग प्रेस के मालिक शक के दायरे में आए। इस पूरे कांड में 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले से जुड़ी एक बड़ी बात यह है​ कि, आसित वोरा ही वे अधिकारी थे, जिनके कार्यकाल में पेपर दो बार लीक हो चुके हैं। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि, गुजरात माध्यमिक सेवा बोर्ड के चेयरमैन आसित वोरा के कार्यकाल में दो बार पेपर लीक हुए थे। वर्ष 2019 में भी गैर-सचिवालय क्लर्क की परीक्षा का पेपर लीक उनके कार्यकाल में हुआ। और, 2020 में बीते 12 दिसंबर को होने वाली हेड क्लर्क की परीक्षा से पहले पेपर लीक हुआ। दोनों बार आसित वोरा बोर्ड के चेयरमैन के पद पर थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+