गुजरात: ग्राम पंचायत चुनाव में कितने लोगों ने डाले वोट और कितने प्रत्याशी हुए खड़े? जानिए गणित

गांधीनगर। गुजरात में ग्राम पंचायत चुनाव परिणाम आ चुके हैं। यहां 8,686 ग्राम पंचायतों में चुनाव हुए थे। जहां पर 27 हजार उम्मीदवार मैदान में थे। 1167 ग्राम पंचायतें पूरी तरह से निर्विरोध थीं। आयोग ने सभी ग्राम पंचायतों का परिणाम जारी किया है। यह भी बताया गया कि, इन चुनाव में कुल कितने लोगों ने वोट डाले थे। जानिए इन चुनाव से जुड़े कुछ जरूरी आंकड़े..

Gujarat Gram Panchayat election results-2021

चुनाव परिणाम जारी होने के बाद जो आंकड़े सामने आए, वो चौंका देने वाले हैं। दरअसल, राज्यभर में ग्राम पंचायत चुनाव के लिए 78.30% मतदान हुआ था। इन चुनावों के लिए 1.81 करोड़ पात्र मतदाता थे, जिनमें से 1.42 करोड़ से ज्यादा लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आयोग के मुताबिक, 47,000 से अधिक पंचायत वार्डों में चुनाव हुए। जहां सरपंच पदों के लिए कुल 27,200 और सदस्य पदों के लिए 1,19,998 उम्मीदवार मैदान में थे।

Gujarat Gram Panchayat election results-2021

एसईसी के मुताबिक 1,165 ग्राम पंचायतों और 9,613 वार्डों में निर्विरोध चुनाव हुए। वहीं, अन्य 473 पंचायत निकाय और 27,479 वार्ड "आंशिक रूप से निर्विरोध" रहे। इसके अलावा इन चुनावों में, हर वोटर को दो वोट डालने पड़े, एक सरपंच का चुनाव करने के लिए और दूसरा अपने वार्ड से पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए। ये चुनाव बैलेट पेपर से हुए थे।

देर से जारी हुए इस बार परिणाम
एक खास बात यह भी रही कि, इस बार चुनाव के परिणाम देर से जारी हो पाए। चूंकि, काउंटिंग देर रात तक हुई। एक जगह तो परिणाम आते ही जीत-हार उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। यह घटना भरूच जिले के हिंगलोत गांव में हुई। इस बारे में पुलिस ने बताया कि घटना के बाद गांव में सुरक्षा बढ़ानी पड़ी। वहीं, वडोदरा जिले में एक बैलेट बॉक्स से बैलेट पेपर में लिपटे करेंसी नोट बरामद किए गए।

एक अधिकारी ने कहा कि, पंचायत चुनावों में यहां उम्मीदवार व्यक्तिगत रूप से खड़े होते हैं, न कि पार्टी के टिकट पर। हालांकि, वे राजनीतिक दलों से संबद्ध हो सकते हैं। इन चुनावों को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के लिए आखिरी बड़ी परीक्षा के रूप में देखा जा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+