9.61 लाख कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिलेगा 3 माह का महंगाई भत्ता, बोनस भी देगी गुजरात सरकार
अहमदाबाद। दिवाली के मौके पर गुजरात सरकार ने लाखों कर्मचारियों और पेंशनधारकों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार महंगाई भत्ते के 6 महीने के बाकी एरियर्स में से 3 महीने का एरियर्स दिवाली से पहले चुका देगी। इसके लिए सरकार अपनी तिजोरी से 464 करोड़ रुपए खर्च करेगी। राज्य के डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार ने कर्मचारियों को 1 जुलाई 2019 से 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का निर्णय लिया था, जो कि कोरोना के चलते अटक गया। अब दिवाली पहले आगामी सप्ताह 9.61 लाख कर्मचारियों और पेंशनधारकों को पैसे चुकाए जाएंगे।

सरकार ने दी खुशखबरी
राज्य सरकार से गुजरात में वर्ग-4 वाले सरकारी कर्मचारियों को 3500 रुपए का बोनस भी मिलेगा। इस बारे में डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने बताया कि, हमारी सरकार सूबे में सरकारी, पंचायत, ग्रांट इन एड स्कूल, कॉलेज और संस्थाओं के वर्ग-4 के 30,960 कर्मचारियों को प्रति कर्मचारी 3500 रुपए बोनस प्रदान करेगी। पटेल बोले कि, कोरोना महामारी के चलते सरकार की आय पर असर पड़ा था। आय कम हो गई। तरह तरह के उद्योग इंडस्ट्रीज थम गई थीं। जिसके कारण कर्मचारियों को पिछले 6 महीने का महंगाई भत्ता भी नहीं दिया जा सका। मगर अब क्योंकि, सरकार की आय बढ़ रही है और कर्मचारी अपने परिवार के साथ दिवाली मना सकें, इसके लिए सीएम रूपाणी से परामर्श के बाद एरियर्स की 50% रकम चुकाने का निर्णय लिया है।दिवाली एवं अन्य पर्वों के इस अवसर पर लाखों कर्मचारियों के लिए यह बड़ी भेंट मानी जा रही है।

कोरोना की वजह से नहीं हो सका तब ऐसा
संवाददाता ने बताया कि, सरकार द्वारा महंगाई भत्ता जनवरी 2020 से वेतन के साथ हर माह चुकाया जाता है, लेकिन 1 जुलाई 2019 से 31 दिसंबर तक 6 महीने के महंगाई भत्ते के अंतर की रकम (एरियर्स) के तहत 950 करोड़ रुपए चुकाने थे। जो कि कोरोना की वजह से नहीं हो सका। अब दीवाली के पहले उन्हें 3 महीने का महंगाई भत्ता दिया जा रहा है।

हजारों कर्मियों को 3500 रुपए का बोनस मिलेगा
उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि, सभी कर्मचारियों को 3 महीने का महंगाई भत्ता दिया जाएगा और यह पैसा दीवाली से पहले उनके खाते में पहुंच जाएगा। सरकार बोनस के रूप में हर कर्मचारी को 3500 हजार रुपए भेजेगी।












Click it and Unblock the Notifications