गुजरात के 33 में से 23 जिलों में अब भी एक भी नया कोरोना मरीज नहीं, अहमदाबाद में मिले पांच
अहमदाबाद। गुजरात सरकार का दावा है कि, सूबे में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले काबू में आ चुके हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि, गुजरात के सभी 33 में से 23 जिले ऐसे हैं जहां एक भी नया कोरोना मरीज नहीं मिला है। अब 10 जिले ही ऐसे हैं, जिनमें कोरोना के मामले सामने आए हैं। इनमें सर्वाधिक प्रभावित अहमदाबाद जिला है। हालांकि, अहमदाबाद में भी अब काफी कम मामले दर्ज हो रहे हैं। बीते शुक्रवार को अहमदाबाद में सिर्फ 5 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसी तरह वडोदरा जिले में 4, जूनागढ़ में 3, भरुच एवं सूरत में दो-दो तो अमरेली, आणंद, दाहोद, गिरसोमनाथ एवं मोरबी जिले में एक-एक मरीज की पहचान हुई।

बीते रोज गुजरात में सिर्फ 21 मरीज मिले
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि, शुक्रवार के दिन 24 घंटों के दरम्यान गुजरात के वलसाड, तापी, सुरेन्द्रनगर, साबरकांठा, राजकोट (मनपा समेत), पोरबंदर, पाटण, पंचमहाल, नवसारी, नर्मदा, महेसाणा, महिसागर, कच्छ, खेड़ा, जामनगर- गांधीनगर (मनपा समेत) , देवभूमि द्वारका, डांग, छोटा उदेपुर, बोटाद, भावनगर (मनपा समेत), बनासकांठा और अरवल्ली जिलों में कोरोना का एक भी मरीज सामने नहीं आया। इस तरह बीते रोज यानी कि शुक्रवार को पूरे राज्य में महज 21 नए मामले दर्ज किए गए हैं। अन्य जिलों में 21 संक्रमितों की पहचान हुई है। इतना ही नहीं, राज्य में कोरोना काल की शुरूआत से लेकर अब तक कुल 824850 संक्रमित ही दर्ज किए गए हैं। इस संख्या के साथ गुजरात देश के उन 10 राज्यों से बेहतर साबित हुआ है, जहां कोरोना के 9 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। गुजरात सरकार का दावा है कि, प्रदेश में कोरोना की वजह से अभी तक 10076 मौतें हुई हैं। जबकि, विरोधी दल इस आंकड़े को लाखों में बताते हैं।
Recommended Video

सक्रिय मरीजों की संख्या 260 बताई
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गुजरात में सक्रिय मरीजों की संख्या अब महज 260 रह गई है। इनके अलावा 8,14,514 लोग वे हैं जो ठीक हुए हैं और डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। सरकार का यह भी कहना है कि, प्रदेश में लोगों को कोरोना वैक्सीन की 3,29,89,766 डोज दी जा चुकी हैं। इसके अलावा 30 जुलाई तक 2,54,87,154 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

किस जिले में अब कितने मरीज भर्ती?
56 अहमदाबाद
39 वडोदरा
32 सूरत
18 जामनगर
13 राजकोट
12 दाहोद
10 गांधीनगर
9 अमरेली
9 आणंद
9 जूनागढ़
8 भरूच
5 गिर सोमनाथ












Click it and Unblock the Notifications