गुजरात: नई कोरोना गाइडलाइन जारी, नाइट कर्फ्यू का बदला समय, जानिए पूरी डिटेल
गांधीनगर, 07 जनवरी: देश के अन्य राज्यों की तरह गुजरात में भी कोरोना वायरस के नए मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना के साथ ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों ने सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। ऐसे में संक्रमण की रफ्तार को कम करने के लिए गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार ने तेजी से बढ़ते वायरस के मद्देनजर नई गाइडलाइन जारी है, जिसमें कोरोना के प्रकोप को देखते हुए नए प्रतिबंध लागू किए गए हैं। साथ ही राज्य के कई जिलों में नाइट कर्फ्यू की समय सीमा भी बढ़ाई गई है।

गुजरात सीएमओ की ओर जारी आदेश के मुताबिक दुकानें, स्पा, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, होटल और रेस्तरां 75 फीसदी क्षमता के साथ रात 10 बजे तक खुले करेंगे। सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल, लाइब्रेरी को 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलने की अनुमति दी गई है। इसी के साथ शैक्षणिक संस्थान (स्कूल, कॉलेज, कोचिंग) 31 जनवरी तक बंद रहेंगे।
वहीं गुजरात के अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, गांधीनगर, जूनागढ़, जामनगर, भावनगर, आणंद, नडियाद में समय सीमा बढ़ाक ररात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा राजनीतिक/सामाजिक कार्यक्रम, शादियों में खुले स्थान पर अधिकतम 400 और बंद स्थानों पर क्षमता के हिसाब के 50 फीसदी लोगों के मौजूद रहने की अनुमति होगी। वहीं अंतिम संस्कार में केवल 100 लोग ही शामिल हो सकते हैं।
बता दें कि शुक्रवार को कोरोना वायरस को लेकर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य की तैयारियों की समीक्षा की थी। सीएम ने कोरोना की स्थिति को देखते हुए एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई थी। बैठक के बाद सरकार की ओर से नई गाइडलाइन जारी की गई है।
शुक्रवार को आए 5396 नए मामले
गुजरात में शुक्रवार को 24 घंटे में कोरोना के 5396 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें से अहमदाबाद में सबसे ज्यादा 2311 केस मिले है, जबकि सूरत में 1452, राजकोट में 272 और वडोदरा में 281 केस रिकॉर्ड किए गए। राज्य में कुल सक्रिय मामले 18573 है। वहीं ओमिक्रॉन के कुल 204 मामले है।
-
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Silver Rate Today: चांदी के दाम में भारी गिरावट, ₹5000 तक सस्ती,आपके शहर में क्या 100g और 1kg का ताजा भाव -
Himanta Biswa Sarma Net Worth: ₹64 लाख बढ़ी CM की संपत्ति, कौन हैं पत्नी रिनिकी, दोनों में कौन ज्यादा अमीर? -
LPG Crisis: 5 साल तक गैस और तेल की रहेगी किल्लत! दुनिया की सबसे बड़ी एनर्जी कंपनी के CEO के दावे से हड़कंप -
Dhurandhar-2 में 'अतीक अहमद' बनने वाले Salim Siddiqui कौन? कितनी ली फीस? UP माफिया का खुला PAK काला चिट्ठा! -
दुष्कर्म के आरोपी बाबा के चरण धोती दिखीं महिला आयोग अध्यक्ष, CM फडणवीस ने तुरंत मांगा इस्तीफा, छिनी कुर्सी -
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: दिल्ली में आज क्या खुला, क्या बंद? ईद पर बैंक, स्कूल-बाजारों की लेटेस्ट अपडेट












Click it and Unblock the Notifications