गुजरात: सरकार ने दिया दिवाली का तोहफा, CNG और PNG पर 10% वैट घटाया, उज्जवला योजना से 2 सिलेंडर मुफ्त मिलेंगे
govt cuts VAT on CNG, PNG prices in Gujarat: गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार ने गुजरातियों को एक बड़ी राहत दे दी है। आज यहां सरकार ने CNG और PNG से 10% वैट कम करने का ले फैसला लिया। सरकार के इस फैसले से 14 लाख CNG वाहन चालकों को सीधा फायदा होगा। इसके अलावा सरकार ने साथ ही उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 2 सिलेंडर मुफ्त में देने का ऐलान किया है।

आज शाम गुजरात के मंत्री जीतू वघाणी ने इस घोषणा के बारे में मीडिया को बताया। जीतू वघाणी ने कहा कि, हमारी सरकार ने सीएनजी और पीएनजी पर वैट (मूल्य वर्धित कर) 10% घटा दिया है। वघाणी बोले कि, यह फैसला 38 लाख गृहणियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इससे नागरिकों और गृहणियों को एक लाख रुपये की राहत मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि, इस फैसले से गृहणियों और वाहन चालकों को सीधा फायदा होगा।

राज्य सरकार की ओर से एक और खुशखबरी अब किसानों को मिल सकती है। सत्तारूढ़ भाजपा की सरकार किसानों के लिए 600 करोड़ रुपए के राहत पैकेज की घोषणा कर सकती है। जुलाई के बाद भारी बारिश से हुए नुकसान को ध्यान में रखते हुए किसानों को मुआवजे का ऐलान सरकार द्वारा किया जा सकता है। पिछले दिनों एक भाजपा नेता ने कहा था कि, राहत पैकेज की घोषणा 11 जिलों में हुए नुकसान के सर्वे के बाद मिले आंकड़ों के मुताबिक की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications