गुजरात: पुरानी पेंशन योजना और 7वां वेतन आयोग लागू करने की मांग, कर्मचारी सड़कों पर उतरे

गांधीनगर। गुजरात ​में विधानसभा चुनाव से पहले सरकारी कर्मचारियों के विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। यहां हजारों कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना और 7वें वेतन आयोग को लागू करने की मांग कर रहे हैं। इसके चलते गुजरात के 72 कर्मचारी संगठनों ने मोर्चे निकाले। कर्मचारियों की ओर से सरकार को ज्ञापन भेजा गया।, हालांकि, अभी तक सरकार ने वार्ता के लिए नहीं बुलाया।

Gujarat

गांधीनगर में शुरू हुआ कर्मचारियों का आंदोलन
गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले राज्य कर्मचारियों के 72 संगठनों ने पहली बार गुजरात राज्य संयुक्त कर्मचारी मोर्चा के बैनर तले लामबद्ध होकर सरकार के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की है। विभिन्न जगहों पर 1 लाख कर्मचारी धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। मोर्चा के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह जाडेजा ने कहा कि राज्य में पुरानी पेंशन स्कीम और सातवें वेतन आयोग को लागू करने, फिक्स वेतन व्यवस्था को समाप्त करने जैसी मांग को लेकर कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। गुजरात राज्य संयुक्त कर्मचारी मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि, सरकार बातचीत में सकारात्मक रूख नहीं अपना रही।

Gujarat

VIDEO: बिहार में 1 हजार करोड़ से भी ज्यादा लागत का पुल गिरा तो IAS का ये जवाब सुन हैरान रह गए गडकरी, जानिए क्या बोले

मोर्चा के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह जाडेजा का कहना है कि सरकार सिर्फ अपने समर्थक कर्मचारी संगठनों के नेताओं से बातचीत कर रही है, जो राज्य के सबसे पुराने व बड़े कर्मचारी संगठनों का अपमान है। उन्होंने कहा कि, जैसे राजस्थान में कर्मचारी अपने हक के लिए लड़े, उसी तरह हम भी लड़ेंगे। बता दें कि, राजस्थान सरकार की ओर से गत बजट सत्र में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की जा चुकी है। अब गुजरात में भी यह मांग जोर पकड़ती जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+