'सस्ते गैस सिलेंडर, कर्ज माफी ,रोजगार के लिए, भाई बहनों वोट करें', राहुल गांधी ने गुजरातियों से की ये अपील
गुजरात विधानसभा चुनाव-2022 के पहले चरण का मतदान गुरुवार को सुबह आठ बजे शुरू हुआ। कच्छ, सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के 19 जिलों में फैले 89 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है।
Gujarat Assembly elections Phase 1: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए गुरुवार को मतदान शुरू होने के साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुजरात के सभी भाई बहनों से वोट डालने की अपील की है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ' गुजरात के सभी भाई बहनों से अपील है, वोट करें, रोजगार के लिए, सस्ते गैस सिलेंडर के लिए,किसानों की कर्जा माफी के लिए, गुजरात के प्रगतिशील भविष्य के लिए, भारी संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाएं।'
Recommended Video

राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ों यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं, इसी वजह से गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार में वह सक्रिय नहीं दिखें। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल मध्य प्रदेश में है। गुरुवार को राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की आज की शुरुआत उज्जैन से की है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर कहा, ''गुजरात की 7 करोड़ जनता परिवर्तन के लिए एकजुट है। मतदान में भागीदारी लोकतंत्र की आत्मा होती है। इस बार गुजरात में पहली बार वोट डाल रहे युवा साथियों का बहुत-बहुत स्वागत।''
कांग्रेस ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, ''गुजरात वोट करेगा अन्याय के खिलाफ। गुजरात भूला नहीं है- मोरबी में हुई दुखद घटना और भाजपाई संवेदनहीनता को।''
गुजरात विधानसभा चुनाव-2022 के पहले चरण के 89 सीटों पर मतदान गुरुवार को सुबह आठ बजे से हो रहा है। कच्छ, सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के 19 जिलों की 89 सीटों पर सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी है। वोटिंग शाम 5 बजे तक होगी। पहले चरण में वे 788 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। वोटरों की कुल संख्या 2,39,76,670 है, जिसमें से 1,24,33,362 पुरुष, 1,1,5,42,811 महिलाएं हैं और 497 तीसरे लिंग के हैं।












Click it and Unblock the Notifications