Gujarat Election: अपहरण के आरोपों के बीच नामांकन वापस लेने पहुंचे कंचन जरीवाला, सामने आया वीडियो
गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति गरमा गई है। आप की तरफ से आरोप लगाया जा रहा है कि सूरत पूर्व से उनके उम्मीदवार कंचन जरीवाला का भाजपा ने अपहरण कर लिया है और उन पर नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। वहीं, इसी बीच कंचन जरीवाला खुद पुलिस सुरक्षा के बीच चुनाव आयोग के दफ्तर अपना नामांकन वापस लेने पहुंच गए हैं।
Recommended Video

वहीं, इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि अभी केंद्रीय चुनाव आयोग जा रहा हूं। गुजरात में भाजपा ने गुंडों के दम पर सूरत ईस्ट से AAP उम्मीदवार कंचन जरीवाला का अपहरण करवाया और फिर पुलिस के दम पर नामांकन वापस करवाया। साथ उन्होंने गुजरात चुनाव पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे में चुनाव का मतलब ही क्या बचा फिर?
CM केजरीवाल ने लगाया ये आरोप
इससे पहले कंचन के अपहरण को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप प्रमुख केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि सूरत (पूर्व) से हमारे उम्मीदवार कंचन जरीवाला और उनका परिवार कल से लापता है। पहले भाजपा ने उनका नामांकन खारिज कराने की कोशिश की, लेकिन जब नामांकन स्वीकार कर लिया गया तो उन पर इसे वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। वहीं, अब उनका अपहरण कर लिया गया है?
राघव चड्ढा ने भी लगाया अपहरण और प्रताड़ित करने का आरोप
भाजपा द्वारा कंचन जरीवाला का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए राघव चड्ढा ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के स्थानीय गुंड़ों की तरफ से उनका अपहरण कर लिया गया और नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग के अलावा स्थानीय प्रशासन से करेंगे। हमें उम्मीद है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई होगी। आपको बता दें कि गुजरात में 182 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग 1 और 5 दिसंबर को होगी। इस बार गुजरात विधानसभा का चुनाव त्रिकोणीय होता दिख रहा है।
ये भी पढ़ें- Gujarat Election: कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नहीं मिली जगह, शशि थरूर ने गुजरात से बनाई दूरी












Click it and Unblock the Notifications