गुजरात चुनाव 2022: कांग्रेस ने किया बड़ा वादा, 15 लाख संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को सरकारी नौकरी देगी

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव तारीखों के ऐलान से पहले कांग्रेस ने चुनाव जीतने पर 15 लाख संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया है। रविवार को कांग्रेस की ओर से ऐलान किया गया है कि यदि पार्टी विधानसभा चुनावों के बाद सत्ता में आई तो सरकारी संस्थाओं और विभागों में ठेके पर काम करने वाले या आउटसोर्स किए गए करीब 15 लाख युवाओं को नियमित सरकारी नौकरी उपलब्ध करवाएगी। यही नहीं पार्टी ने बिना कोई चार्ज लिए गैर-कानूनी निर्माणों को भी नियमित करने का वादा किया है।

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव तारीखों के ऐलान से पहले कांग्रेस ने चुनाव जीतने पर 15 लाख संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया है। रविवार को कांग्रेस की ओर से ऐलान किया गया है कि यदि पार्टी विधानसभा चुनावों के बाद सत्ता में आई तो सरकारी संस्थाओं और विभागों में ठेके पर काम करने वाले या आउटसोर्स किए गए करीब 15 लाख युवाओं को नियमित सरकारी नौकरी उपलब्ध करवाएगी। यही नहीं पार्टी ने बिना कोई चार्ज लिए गैर-कानूनी निर्माणों को भी नियमित करने का वादा किया है। 15 लाख अनियमित कर्मचारियों को सरकारी नौकरी देने का वादा गुजरात में विपक्षी कांग्रेस पार्टी की ओर से 15 लाख संविदा और आउटसोर्स किए गए कर्मचारियों को नियमित सरकारी नौकरी देने का ऐलान पार्टी शासित राजस्थान की तर्ज पर करने की घोषणा की गई है। यह घोषणा गुजरात में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और एमएलए हिम्मतसिंह पटेल ने की है। यही नहीं कांग्रेस ने यह भी वादा कर दिया है कि गुजरात में जो लोग अपने गैरकानूनी निर्माणों को नियमित करवाना चाहेंगे, उन्हें भी इसकी अनुमति दी जाएगी और वह भी बिल्कुल मुफ्त। कांग्रेस ने राजस्थान की तरह सरकारी नौकरी देने का किया वादा हिम्मतसिंह पटेल ने संवाददाताओं से कहा, राजस्थान सरकार की ओर से जनता के पक्ष में लिए गए इस फैसले से लगभग 1.10 लाख युवाओं को फायदा मिलेगा। उसी तरह से हमारी पार्टी, अगर गुजरात में सत्ता में आती है, तो करीब 5 लाख संविदा और 10 लाख आटसोर्स स्टाफ को नियमित करेगी। बीजेपी के शासन में इन युवाओं का इस समय शोषण हो रहा है। हम वादे निभाने में सक्षम-कांग्रेस जब कांग्रेस नेता से पूछा गया कि क्या आम आदमी पार्टी का सामना करने के लिए उनकी पार्टी चुनाव से पहले इस तरह के वादे कर रही है तो उन्होंने कहा कि जनता अच्छी तरह जानती है कि कौन काम करके दिखाने में सक्षम है। उन्होंने कहा, दूसरे दल इसके लिए वादे कर रहे हैं। वादों को निभाने और जन-हित योजनाएं और कानूनों को लाने में कांग्रेस का लंबा इतिहास रहा है, चाहे यह मनरेगा हो, मिड-डे मील हो, मुफ्त शिक्षा हो या भोजन का अधिकार हो। केजरीवाल ने किया 10 लाख सरकारी नौकरियों का वादा गौरतलब है कि दिसंबर में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में सत्ता में आने पर 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया है। पटेल के साथ बैठे गुजरात कांग्रेस के उपाध्यक्ष जीतू पटेल ने यहां तक वादा किया कि कांग्रेस की नई सरकार गैर-कानूनी निर्माणों को नियमित करवाने की इच्छा रखने वाले लोगों से कोई पैसे भी नहीं लेगी। इसे भी पढ़ें- गैर-कानूनी निर्माण को मुफ्त नियमित करेंगे-कांग्रेस इससे पहले पिछले हफ्ते राज्य की मौजूदा भारतीय जनता पार्टी सरकार ने घोषणा की थी कि शहरी इलाकों में अनधिकृत निर्माणों को नियमित करने के लिए प्रभाव शुल्क लेकर नियमित करने के लिए एक अध्यादेश को लागू करेगी। इसपर जीतू पटेल ने कहा, यह बीजेपी सरकार का प्रभाव शुल्क के माध्यम से लोगों से 20,000 करोड़ रुपए जमा करने की दुर्भावनापूर्ण योजना है। अध्यादेश में स्पष्टता की कमी है और सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, हम गैर-कानूनी निर्माणों को बिना लोगों से एक रुपया लिए नियमित करेंगे।

15 लाख अनियमित कर्मचारियों को सरकारी नौकरी देने का वादा
गुजरात में विपक्षी कांग्रेस पार्टी की ओर से 15 लाख संविदा और आउटसोर्स किए गए कर्मचारियों को नियमित सरकारी नौकरी देने का ऐलान पार्टी शासित राजस्थान की तर्ज पर करने की घोषणा की गई है। यह घोषणा गुजरात में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और एमएलए हिम्मतसिंह पटेल ने की है। यही नहीं कांग्रेस ने यह भी वादा कर दिया है कि गुजरात में जो लोग अपने गैरकानूनी निर्माणों को नियमित करवाना चाहेंगे, उन्हें भी इसकी अनुमति दी जाएगी और वह भी बिल्कुल मुफ्त।

कांग्रेस ने राजस्थान की तरह सरकारी नौकरी देने का किया वादा
हिम्मतसिंह पटेल ने संवाददाताओं से कहा, 'राजस्थान सरकार की ओर से जनता के पक्ष में लिए गए इस फैसले से लगभग 1.10 लाख युवाओं को फायदा मिलेगा। उसी तरह से हमारी पार्टी, अगर गुजरात में सत्ता में आती है, तो करीब 5 लाख संविदा और 10 लाख आटसोर्स स्टाफ को नियमित करेगी। बीजेपी के शासन में इन युवाओं का इस समय शोषण हो रहा है।'

हम वादे निभाने में सक्षम-कांग्रेस
जब कांग्रेस नेता से पूछा गया कि क्या आम आदमी पार्टी का सामना करने के लिए उनकी पार्टी चुनाव से पहले इस तरह के वादे कर रही है तो उन्होंने कहा कि जनता अच्छी तरह जानती है कि कौन काम करके दिखाने में सक्षम है। उन्होंने कहा, 'दूसरे दल इसके लिए वादे कर रहे हैं। वादों को निभाने और जन-हित योजनाएं और कानूनों को लाने में कांग्रेस का लंबा इतिहास रहा है, चाहे यह मनरेगा हो, मिड-डे मील हो, मुफ्त शिक्षा हो या भोजन का अधिकार हो। '

केजरीवाल ने किया 10 लाख सरकारी नौकरियों का वादा
गौरतलब है कि दिसंबर में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में सत्ता में आने पर 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया है। पटेल के साथ बैठे गुजरात कांग्रेस के उपाध्यक्ष जीतू पटेल ने यहां तक वादा किया कि कांग्रेस की नई सरकार गैर-कानूनी निर्माणों को नियमित करवाने की इच्छा रखने वाले लोगों से कोई पैसे भी नहीं लेगी।

गैर-कानूनी निर्माण को मुफ्त नियमित करेंगे-कांग्रेस
इससे पहले पिछले हफ्ते राज्य की मौजूदा भारतीय जनता पार्टी सरकार ने घोषणा की थी कि शहरी इलाकों में अनधिकृत निर्माणों को नियमित करने के लिए 'प्रभाव शुल्क' लेकर नियमित करने के लिए एक अध्यादेश को लागू करेगी। इसपर जीतू पटेल ने कहा, 'यह बीजेपी सरकार का प्रभाव शुल्क के माध्यम से लोगों से 20,000 करोड़ रुपए जमा करने की दुर्भावनापूर्ण योजना है। अध्यादेश में स्पष्टता की कमी है और सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, हम गैर-कानूनी निर्माणों को बिना लोगों से एक रुपया लिए नियमित करेंगे।' (इनपुट-पीटीआई)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+