Gujarat Election 2022:AAP ने जारी की उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट, 12 लोगों को मिला टिकट
Gujarat Election 2022: आम आदमी पार्टी आगामी गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी की ओर से यह पांचवी लिस्ट जारी की गई है, इस लिस्ट में 12 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। इस लिस्ट में राजेश पंडोरिया, जयंतीभाई परनामी, अशोक गजेरा, जसवंत ठाकोर, संजय भटसना, वालजीभाई सोमाभाई वाघेला, उदयसिंह चौहान, बनाभाई दामोर, अनिल गरसिया, चैतार वसावा, बिपिन चौधरी का नाम शामिल है। लिस्ट को जारी करते हुए पार्टी की ओर से ट्वीट करके लिखा गया, आप गुजरात ने अपने उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी की। गुजरात परिवर्तन के लिए आप की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है।
Recommended Video

बता दें इससे पहले पार्टी ने 6 अक्टूबर को चौथी लिस्ट जारी की थी। चौथी लिस्ट में भी 12 उम्मीदवारों के टिकट का ऐलान किया गया था। पार्टी अभी तक कुल 53 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है। चौथी लिस्ट में निर्मल सिंह परमार, दोलत पटेल, कुलदीप वाघेला, विपिन पटेल, भरत भाई पटेल,र रामजी भाई चुडास्मा, नटवर सिंह राठोड़, तख्त सिंह सोलंकी, दिनेश बारिया, शैलेष भाई भाभोर, पंकज तायडे, पंकज पटेल को टिकट दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीटे हैं, ऐसे में सरकार बनाने के लिए 92 का जादुई नंबर जरूरी है।

गुजरात चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी इस बार अपना पूरा जो लगा रही है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, राघव सिंह चड्ढा समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता गुजरात का लगातार दौरा कर रहे हैं और लोगों से जनसंपर्क कर रहे हैं। पार्टी लगातार गूजरात में अपनी जमीन मजबूत करने की कोशिश कर रही है और दावा कर ही है इस बार गुजरात में परिवर्तन होने जा रहा है और आम आदमी पार्टी यहां सरकार बनाने जा रही है। माना जा रहा है कि दिवाली के बाद गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications