गुजरात में पूरे परिवार का कत्ल: मजदूरी करने वाले पति-पत्नी और 4 बच्चों को गला काटकर मारा
अहमदाबाद। गुजरात में दाहोद जिले के संजेलेी के पास तरकड़ा महुड़ी गांव में पति-पत्नी और 4 बच्चों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उन्हें गला रेत काटकर मारा। गांववालों को उनकी लाशें घर और खेत में पड़ी मिलीं। सूचना पर पहुंची पुलिस हत्याकांड की जांच-पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने बताया कि जिन लोगों की हत्या हुई, वह एक आदिवासी परिवार था। यह परिवार मजदूरी करता था।

ऐसी आशंका जताई जा रही हैं कि हत्या आपसी रंजिश की वजह से हुई। मृतकों की पहचान भरत भाई कड़कियाभाई पलास (40 साल), समीबेन भरतभाई (40 साल), दीपिका भरतभाई (12 साल), हेमराज (10 साल), दीपेश (8 साल) और रवि (6साल) के रूप में हुई। उनके गले पर तेज हथियार की चोट के निशान पाए गए।












Click it and Unblock the Notifications