Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CM भूपेंद्र पटेल मंत्रिपरिषद का पुर्नगठन, रिवाबा जडेजा ने ली मंत्री पद की शपथ, हर्ष सांघवी बने डिप्टी सीएम

गुजरात की सत्ता में शुक्रवार को बड़ा राजनीतिक भूचाल आया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अगुवाई वाली BJP सरकार ने 26 मंत्रियों के साथ एक नई कैबिनेट का ऐलान कर दिया, जिसमें भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा रवींद्रसिंह जडेजा का नाम भी शामिल है।

इस घोषणा से एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री को छोड़कर पूरे मंत्रिमंडल ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया था, जिसने राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दिया।

gujarat cabinet reshuffle

हर्ष सांघवी बने नए उप-मुख्यमंत्री
पार्टी नेतृत्व ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों और 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले एक 'रणनीतिक रीसेट' के लिए भूपेंद्र पटेल को खुली छूट दी थी। इस बदलाव में हर्ष सांघवी को गुजरात का नया उप-मुख्यमंत्री बनाकर उनके बढ़ते कद पर मुहर लगा दी गई है।

पुराने मंत्रियों की 'रणनीतिक वापसी'
शुरुआत में यह माना जा रहा था कि पूरी पुरानी टीम बाहर होगी, लेकिन पार्टी ने अनुभव और संतुलन साधते हुए पिछली कैबिनेट के पांच मंत्रियों को वापस जगह दी है। इनमें ऋषिकेश पटेल, प्रफुल पानशेरिया, कनुभाई देसाई, कुंवरजी बावलिया, और पुरुषोत्तम सोलंकी शामिल हैं। ये दिग्गज पिछली सरकार में स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा और जल संसाधन जैसे महत्वपूर्ण विभाग संभाल रहे थे।

यह फेरबदल 11 सितंबर 2021 के बाद का सबसे बड़ा बदलाव है, जब तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उनके पूरे मंत्रिमंडल ने शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर इस्तीफा दिया था। यह कदम साफ दिखाता है कि BJP राज्य में किसी भी तरह की एंटी-इंकम्बेंसी को खत्म करके नई ऊर्जा के साथ चुनाव मैदान में उतरना चाहती है।

गुजरात के नए मंत्रिमंडल के सदस्यों की पूरी लिस्ट

  • 1. भूपेंद्र रजनीकांत पटेल (मुख्यमंत्री)
  • 2. हर्ष सांघवी (उप-मुख्यमंत्री)
  • 3. रिवाबा रवींद्रसिंह जडेजा
  • 4. कनुभाई मोहनलाल देसाई
  • 5. ऋषिकेश गणेशभाई पटेल
  • 6. प्रफुल पानशेरिया
  • 7. कुंवरजीभाई मोहनभाई बावलिया
  • 8. पुरुषोत्तमभाई ओ. सोलंकी
  • 9. टीकम बीजल छंगा
  • 10. स्वरूपजी सरदारजी ठाकोर
  • 11. प्रवीणकुमार माली
  • 12. पीसी बरांडा
  • 13. दर्शना एम वाघेला
  • 14. कांतिलाल शिवालल अमृतिया
  • 15. अर्जुनभाई देवभाई मोढवाडिया
  • 16. डॉ. प्रद्युमन वाजा
  • 17. कौशिक कांतिभाई वेकरिया
  • 18. जितेंद्रभाई सवजीभाई वाघाणी
  • 19. रमनभाई भीखाभाई सोलंकी
  • 20. कमलेशभाई रमेशभाई पटेल
  • 21. संजयसिंह रायसिंह महिसा
  • 22. रमेशभाई भूराभाई कटारा
  • 23. मनीषा राजीवभाई वकील
  • 24. ईश्वरसिंह ठाकोरभाई पटेल
  • 25. डॉ. जयरामभाई चेमाभाई गामित
  • 26. नरेशभाई मगनभाई पटेल
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+