गुजरात उपचुनाव 2020 रिजल्ट: आठों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस-भाजपा में आगे-पीछे कौन, जानिए अभी

गांधीनगर। गुजरात में विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम आज जारी किए जा रहे हैं। यहां मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच था। मतदान 8 विधानसभा क्षेत्रों में हुआ था। आज मतगणना के दिन भाजपा ने शुरु से ही कांग्रेस पर बढ़त बना ली। रुझानों में आठों सीटों पर भाजपा नजर आई। चुनाव आयोग की वेबसाइट https://results.eci.gov.in/ पर बताया गया कि, गुजरात विधानसभा उपचुनाव में सभी आठ सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है।

Gujarat Bypolls Results 2020 Updates: BJP leads on all 8 seats, closes margin in Morbi

8 सीटों पर कांग्रेस विधायकों ने दिए थे इस्तीफे
आज आ रहे चुनाव परिणाम वाली आठों विधानसभा की सीटें वही हैं, जिन पर कांग्रेस ने पिछला चुनाव जीता था। इसी साल जून महीने में राज्यसभा चुनाव के दरम्यान कांग्रेस विधायकों ने इस्तीफा देकर भाजपा ज्वॉइन कर ली थी। जिससे वे सीटें खाली हो गईं। बहरहाल, यही सीटें कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सबसे बड़ा प्रश्न है। उपचुनाव के दौरान दोनों सियासी दलों भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने पिछले दिनों अपनी-अपनी पार्टी की जीत के दावे किए। वहीं, चुनाव होने के बाद जो एग्जिट पोल आए, उसके मुताबिक, इन उपचुनावों में भाजपा को 49% वोट हासिल होते दिखाए गए। जबकि कांग्रेस को 40% वोट दिखाए गए।

Gujarat Bypolls Results 2020 Updates: BJP leads on all 8 seats, closes margin in Morbi

अभी गुजरात में किसके-कितने विधायक?
गुजरात भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह और मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृहराज्य है। यहां विधानसभा में कुल 182 सीटे हैं। अभी भाजपा के पास अपने 103 विधायक हैं। वहीं, कांग्रेस के विधायकों की संख्या 65 है। इनके अलावा कुछ विधायक अन्य पार्टी से हैं। आज सवाल यही है कि क्या कांग्रेस आठों सीटों पर फिर अपना परचम लहराएगी या फिर इन्हें जीतकर भाजपा अपनी स्थिति मजबूत करती है।

Gujarat Bypolls Results 2020 Updates: BJP leads on all 8 seats, closes margin in Morbi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+