Gujarat Budget 2023: 5 रुपए में मिलेगा मजदूरों को खाना, जानिए गुजरात के बजट की 10 बड़ी बातें
Gujarat Budget 2023: गुजरात वित्त मंत्री ने शुक्रवार को आम बजट पेश किया। जिसमें राज्य की आम जनता के लिए कई ऐलान किए गए।

Gujarat Budget 2023: गुजरात के वित्त मंत्री कानू देसाई ने शुक्रवार को वर्ष 2023-2024 का आम बजट पेश किया। गुजरात चुनाव के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट है। गुजरात सरकार का वर्ष 2023-2024 का बजट तीन लाख एक हजार करोड़ रुपये का है। पिछले साल के बजट की तुलना में इस बार के बजट में 57053 करोड़ की बढ़ोतरी की गई है। अहमदाबाद मेट्रो फेज- II के लिए 18,000 करोड़ रुपये, स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 15,182 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा कि हम स बजट से किसान, गरीब और सामाजिक वर्ग के लोगों को सुविधान देना चाहते हैं। उन्होंने बताया सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के लिए 5580 करोड़ की व्यवस्था की गई है। आइए जातने हैं भूपेंद्र पटेल सरकार ने इस बजट में गुजरात की जनता के लिए कौन-कौन से ऐलान किए हैं ?
- साल में दो बार एलपीजी सिलेंडरों की मुफ्त रिफिलिंग के लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
- पीएनजी, सीएनजी वैट 15 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी किया गया। 50 और इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए 24 करोड़ रुपये आवंटित गए। ईवी इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए 217 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
- गुजरात के स्कूलों में 50,000 नए क्लासरूम बनाए जाएंगे। इसके अलावा पूरे गुजरात के स्कूलों में 20,000 नई कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएंगी। विश्व बैंक ऋण के 4,200 करोड़ रुपये का उपयोग स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे के लिए नई योजनाओं के लिए किया जाएगा। गुजरात में 400 ज्ञान सेतु स्कूल स्थापित किए जानें के लिए 64 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे।
- मजदूरों को 5 रुपये में भोजन उपलब्ध कराने के लिए 150 नए केंद्र बनाए जाएंगे। इसके साथ ही गुजरात सरकार गरीब जनता की बेहतरी के लिए अगले पांच वर्षों में 2 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी।
- विकलांग व्यक्तियों को सुविधा सहायता, एसटी बस में निःशुल्क यात्रा का लाभ देने के लिए 52 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय दिव्यांग और संत सूरदास दिव्यांग पेंशन योजना का प्रावधान किया गया है। दिव्यांग पेंशन योजना के लिए 58 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
- गुजरात में एयरपोर्ट और हवाई पट्टियों के डेवलपमेंट के लिए 215 करोड़ रुपये के लिए आवंटित किए हैं। अहमदाबाद मेट्रो फेज- II को 18,000 करोड़ रुपये मिलेंगे। साइंस सिटी के विकास और आधुनिकीकरण के लिए 250 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है।
- किसानों को सूक्ष्म सिंचाई संबंधी उपकरण खरीदने में सक्षम बनाने के लिए 1,500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए 2,808 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया
- परिवार में अगर किसी सदस्य की मौत हो जाती है तो संकट मोचन के तहत 20 करोड़ और पालक माता-पिता योजना के तहत निराश्रित बच्चों को मासिक सहायता प्रदान करने के लिए 73 करोड़ रु का बजट में प्रवाधान किया गया है।
- हेल्थकेयर सेक्टर के लिए 15,182 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा । गुजरात में एम्बुलेंस नेटवर्क के विस्तार के लिए 55 करोड़ रुपये आवंटित किए इसके अलावा गुजरात में पांच नए नर्सिंग कॉलेज खुलेंगे
- एसजी हाईवे को 6 लेन बनाया जाएगा। अहमदाबाद-बगोदरा हाईवे को भी 6 लेन का बनाया जाएगा। द्वारका में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यात्राधाम कॉरिडोर बनाया जाएगा इसके अलावा द्वारका में नया एयरपोर्ट भी बनाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications