गुजरात भाजपाध्यक्ष सीआर पाटिल कोरोना से अब मुक्त हुए, बताया- कब मिलेगी अस्पताल से छुट्टी
अहमदाबाद। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल कोरोना वायरस के संक्रमण से अब मुक्त हो गए हैं। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर डॉक्टर्स ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। जिसके बाद सीआर पाटिल ने ट्वीट करके बताया कि, मैं कल अस्पताल से डिस्चार्ज हो सकता हूं।

ट्वीट में पाटिल ने लिखा कि, ''मेरी आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आई है और कल ही अस्पताल से बाहर आने की संभावना है। मेरे स्वास्थय के लिए शुभेच्छाए देने वालों का मैं हमेशा आभारी रहूंगा।'
बता दें कि, पाटिल अभी गुजरात के एक प्रमुख कोविड हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उन्हें वहां सारी सुविधाएं दी जा रही हैं।

ताबतोड़ रैलियां करने के चलते हुए थे संक्रमित
पाटिल को कोरोना कैसे हुआ, यह बात सभी जानते होंगे। दरअसल, उन्होंने चेतावनियों के बावजूद भारी भीड़ के बीच रैलियां की थीं। अपने सौराष्ट्र व उत्तर गुजरात के दौरों के वक्त उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो नहीं की थी। मास्क भी कई बार नहीं पहना। बाद में जब स्वास्थ्य की जांच कराई गई, तो पाटिल समेत कई कैबिनेट मंत्री और सांसद संक्रमित मिले। पाटिल की भी तबियत बिगड़ने लगी। साथ ही राज्यसभा सांसद को भी कोरोना हो गया।
गुजरात में जब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, तो उनके एक दिन बाद ही बताया गया कि, राज्य के 6 सांसद कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। उनसे पहले अहमदाबाद ईस्ट के सांसद हसमुख पटेल भी कोरोना ग्रस्त हुए थे। दो मंत्री-रमणलाल पाटकर व धमेन्द्र सिंह जाडेजा सहित 22 विधायक भी संक्रमित पाए गए।












Click it and Unblock the Notifications