Gujarat: भरूच जिले की केमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव, 28 लोग अस्पताल में भर्ती
Gujarat Gas Leak: गुजरात के भरूच जिले में केमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव हो गया। जहरीली गैस के चलते लोगों की हालत खराब होने लगी। आनन फानन 28 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गुजरात के भरूच जिले में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक केमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव हो गया। देखते ही देखते लोगों को सांस लेने में तकलीफ शुरू हो गई। जहरीली गैस के चलते लोगों की हालत खराब होने लगी। आनन फानन 28 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रेजिडेंट एडिशनल कलेक्टर एनआर धांधल का कहना है कि आज सरोद गांव के पास पीआई इंडस्ट्रीज में आग लगने की सूचना मिली। आग के कारण ब्रोमीन गैस लीक हो गई। 28 लोगों ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

2 हजार कर्मचारी कारखाने में थे मौजूद
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, घटना दोपहर करीब एक बजे घटी। फैक्ट्री से अचानक गैस रिसाव होने की सूचना मिली। घटना के वक्त कारखाने में करीब 2 हजार कर्मचारी कार्यरत थे। आनन फानन सभी कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। लेकिन, टैंक के पास काम कर रहे कर्मचारियों पर गैस ने हमला कर दिया था। कर्मचारियों को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कड़ी मशक्कत के बाद गैस रिसाव को काबू में कर लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications