महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का 'गुजरात बंद', नेता बोले- भाजपाराज में भ्रष्टाचार ने भी आसमान छूआ

भरूच। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज गुजरात में एक 'बंद' का आयोजन किया। कांग्रेसियों भीड़ महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ जुटी, साथ ही भाजपा सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी घेरा। गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने विरोध-प्रदर्शन के लिए सूबे के व्यापारियों, दुकानदारों, कपड़ा बाजार के कर्मचारियों, संघों और छोटे विक्रेताओं से आग्रह किया और आज सुबह 8 बजे से ही राज्यव्यापी 'बंद' घोषित कर दिया।

 Gujarat bandh today: Congress workers protest against inflation and unemployment in Bharuch

गुजरात कांग्रेस पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा कि, इस 'बंद' का आह्वान महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के विरोध में किया गया है। गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी के गुजरात में 27 साल के शासन में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार आसमान छू रहा है। लोग पीड़ित हैं। राहत देने के बजाय, भाजपा सरकार ने दूध, दही और पनीर जैसे खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाया है।" वहीं, ठाकोर ने पार्टी कार्यकर्ताओं से 'बंद' के दौरान संपत्ति की क्षति को शून्य सुनिश्चित करने और यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा कि आपातकालीन सेवाएं हर समय उपलब्ध हों।

बता दें कि, 26 अगस्त को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गुजरात कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा ने इस बारे में घोषणा की थी। यह 'गुजरात बंद' पिछले हफ्ते दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की 'मेहंगाई पर हल्ला बोल' रैली के कुछ दिनों बाद हुआ है। इस अवसर पर, आज गुजरात ऑटो रिक्शा एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अशोक पंजाबी ने कहा, "हम भी कीमतोंमें वृद्धि से प्रभावित हैं, खासकर सीएनजी दरों से। इसलिए ऑटोरिक्शा शहर की सड़कों पर सुबह 8 बजे से नहीं चलने दिए गए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+