प्रियंका गांधी शुरू करेंगी 'मिशन गुजरात'? जानें गरबा-पूजा, रोड शो को लेकर क्या है रणनीति
अहमदाबाद। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। वहीं, उनकी बहन प्रियंका गांधी भी एक चुनावी अभियान शुरू करने जा रही हैं। प्रियंका कांग्रेस की महासचिव रही हैं। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि, वे अब 'मिशन गुजरात' पर निकलेंगी। गुजरात में कांग्रेस नेता काफी समय से यह मांग कर रहे थे कि प्रियंका पूरी तरह गुजरात में सक्रिय हों और प्रचार की जिम्मेदारी अपने हाथ में लें। वहीं, कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष असमंझस की स्थिति इसलिए पनपी, क्योंकि प्रियंका गांधी की हिमाचल प्रदेश में भी चुनाव प्रचार के लिए मांग उठ रही है।

प्रियंका गांधी के लिए गुजरात के कार्यक्रम तैयार
बहरहाल, चूंकि गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति (GPCC) कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के मिशन गुजरात पर बुलाने की तैयारी कर रही है। तब, प्रदेश कांग्रेस समिति के एक वरिष्ठ नेता ने कहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है, तो हमारी कोशिश है कि नवरात्रि में प्रियंका गांधी गुजरात का दौरा करें। खबर है कि, पार्टी ने प्रियंका गांधी के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम तैयार किया है। उसमें उनके वडोदरा आने का दौरा शामिल है।
मालूम हो कि, प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के समय भी खूब प्रचार किया था। उन्होंने अपने प्रचार से लोगों का खूब ध्यान खींचा था, हालांकि तीजे अच्छे नहीं रहे थे, लेकिन सिसासत के जानकार कह रहे हैं कि, गुजरात की स्थिति उत्तर प्रदेश से अलग है। इस राज्य में पार्टी 27 सालों से सत्ता से बाहर है, लेकिन मुख्य विपक्ष की भूमिका में है। 2017 के चुनाव में पार्टी ने 1985 के सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए 77 सीटें जीती थी। राज्य में चुनावों का ऐलान अक्टूबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में संभावित है।

'गरबा में उपस्थिति दर्ज कराएंगी प्रियंका'
गुजरात में कांग्रेस नेताओं की कोशिश है कि प्रियंका गांधी गुजरात के सांस्कृतिक पहचान के बड़े प्रतीक गरबा में उपस्थिति दर्ज कराएं। सरदार पटेल के गृह जिले आनंद में रोड शो करें। दूसरा कार्यक्रम महिला सम्मेलन का रखा जा सकता है। रात में गरबा और सुबह मां काली की शक्ति पीठ पाबागढ़ जाकर उनके दर्शन और आशीर्वाद लें। साथ ही साथ रोड शो करें। इससे मध्य गुजरात में पार्टी को मजबूती मिले।'
सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका अब गुजरात आएंगी और यहां वह गरबा में भी हिस्सा ले सकती हैं।
कांग्रेस नेताओं की दूसरी रणनीति ये है कि गांधी जयंती पर आयोजित हो रही कांग्रेस की पदयात्रा में भी प्रियंका गांधी शामिल हों। क्योंकि, बापू के जन्मदिन पर कांग्रेस की गुजरात इकाई ने पदयात्रा का कार्यक्रम बनाया है। इसमें प्रत्येक जिलों में पदयात्रा के साथ प्रदेश दो बड़ी पदयात्राएं निकालने का कार्यक्रम है। प्रियंका गांधी आती हैं तो ये पहला मौका होगा, जब प्रियंका गांधी गुजरात की संस्कारी नगरी और गरबा के केंद्र वडोदरा आयेंगी। इससे पहले कई बार प्रियंका को वडोदरा बुलाने की मांग उठी, लेकिन वह आ नहीं पाई थीं।

हिमाचल प्रदेश में भी चुनाव प्रचार का जिम्मा
गुजरात में कांग्रेस पार्टी ने वडोदरा शहर अध्यक्ष की कमान ऋत्विक जोशी को सौंपी है। प्रियंका के दौरे को लेकर उनका कहना है कि, प्रदेश नेतृत्व इस पर काम कर रहा है। इस सबसे बाद अगर प्रियंका गांधी वडोदरा आती हैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी। वहीं, हिमाचल में भी कांग्रेस नेताओं की मांग है कि प्रियंका हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार का जिम्मा उठाएं।












Click it and Unblock the Notifications