Gujarat Election Results 2022 : जामनगर सीट से जीतीं रिवाबा, मैकेनिकल इंजीनियर हैं जडेजा की पत्नी, प्रोफाइल
जामनगर उत्तर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और मशहूर क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा ने भारी मतों से जीत हासिल की है।

Recommended Video
Gujarat Election Results 2022 ( रिवाबा जडेजा का प्रोफाइल) : आज गुजरात में भाजपा इतिहास रचने जा रही है। वो इस वक्त 159 सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं कांग्रेस 15, आप 5 और अन्य 3 सीटों पर लीड कर रही है। आज जामनगर उत्तर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और मशहूर क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की की पत्नी रिवाबा जडेजा ने भी बड़ी विजय हासिल की है। उसने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के बिपेंद्रसिंह चतुरसिंह जडेजा को 40,963 के भारी अंतर से हराया है। गौरतलब है कि रिवाबा शादी से पहले रीवा सोलंकी के नाम से जानी जाती थीं।

5 सितंबर 1990 को जन्मी रिवाबा मूल रूप से राजकोट की ही रहने वाली हैं। उन्होंने आत्मीय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस राजकोट से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उनके पिता हरदेव सिंह सोलंकी उद्योगपति हैं और वो लंबे वक्त से सोशल वर्क से जुड़ी हुई हैं।
करणी सेना की सदस्य
अपने संस्कृति से काफी लगाव रखने वालीं रिवाबा करणी सेना की सदस्य भी रह चुकी हैं। मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' के खिलाफ करणी सेना ने साल 2018 में काफी विरोध किया था, उस वक्त रिवाबा करणी सेना की आवाज बनी थीं। इसी के बाद वो करणी सेना की महिला शाखा की प्रमुख बनाई गई थीं।

वो साल 2019 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हुई थीं। तब से बीजेपी के तमाम कार्यक्रमों का वो हिस्सा रही हैं। वैसे राजनीति का माहौल उन्हें बचपन से मिला है क्योंकि उनके चाचा हरि सिंह सोलंकी कांग्रेस नेता रह चुके हैं। हालांकि उन्होंने कांग्रेस को ना चुनकर भाजपा का दामन थामा है।
बहन ने जडेजा को रिवाबा से मिलने को बोला था
क्रिकेटर जडेजा से उनकी शादी साल 2016 में हुई थी। ये शादी अरेंज्ड मैरिज थी। जडेजा की बहन नैना ने रिवाबा को एक फैमिली फंक्शन में देखा था और उन्हें लगा कि ये ही उनके भाई के लिए बेस्ट हैं और उसके बाद उन्होंने जडेजा को रिवाबा से मिलने को बोला था और उसके बाद दोनों की मुलाकात हुई और कुछ दिनों बाद ही दोनों ने शादी करने के लिए हां बोल दिया। आपको बता दें कि दोनों को शादी से एक बेटी है।
खास बात ये है कि रवींद्र जडेजा, जो कि क्रिकेट की दुनिया का बड़ा नाम हैं, से मिलने से पहले रिवाबा क्रिकेट को समय की बर्बादी मानती थीं और उनकी कोई दिलचस्पी क्रिकेट में नहीं थी। लेकिन आज क्रिकेट ना केवल उनकी पसंद बन चुका है बल्कि आज वो क्रिकेट की बारीकियों को भी समझने लग गई हैं। साल 2019 में जब वो भाजपा में शामिल हुई थीं तभी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने रिवाबा के लिए कहा था कि ये स्टेट का बड़ा फेस हैं, लोगों उन्हें मानते हैं और आज भाजपा ने उन्हें टिकट दे दिया।
जडेजा की बहन नैना सिंह कांग्रेस में
मालूम हो कि जडेजा की केवल पत्नी ही राजनीति में सक्रिय नहीं हैं बल्कि उनके पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा और बहन नैना सिंह भी राजनीति से जुड़े हुुए हैं लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि नैना सिंह कांग्रेस पार्टी का हिस्सा हैं। उन्हें कांग्रेस पार्टी ने जामनगर का जिला अध्यक्ष बनाया है। वैसे जडेजा परिवार का जामनगर में ही 'जड्डूस फूड फील्ड' नाम का रेस्टोरेंट भी है।












Click it and Unblock the Notifications