नवरात्रि: अंबाजी धाम में ढाई सौ लोगों का कोरोना टेस्‍ट, 63 संक्रमित मिले, शक्तिपीठ श्रद्धालुओं के लिए बंद

गांधीनगर। नवरात्रि चल रहे हैं और ऐसे समय में इस बार कोरोना के चलते बड़े-बड़े मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद हैं। मगर, गुजरात में स्थित अंबाजी शक्तिपीठ के इलाके में काफी लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। स्‍वास्‍थ्‍य टीम द्वारा बनासकांठा जिले के प्रसिद्ध यात्रा धाम अंबाजी में करीब ढाई सौ लोगों का कोरोना टेस्‍ट किया, जिनमें से 63 लोग पॉजिटिव पाए गए। टीम जैसे-जैसे और लोगों की जांच कर रही है, यह संख्‍या बढने के आसार हैं।

Gujarat: Ambaji ShaktiPeeth temple closed due to Covid, but 63 infected found after tests

हेल्‍थ टीम के एक कर्मचारी ने कहा कि, बनासकांठा जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। यहां स्वास्थ्य विभाग की 10 लोगों की दो टीमें घर-घर सर्वे कर रही हैं। संदिग्ध लोगों की आरटीपीसीआर तथा एंटीजन टेस्‍ट के जरिए पड़ताल की जा रही है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी जय प्रजापति ने बताया कि, अंबाजी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए अब बंद है और यहां पर भीड़ भी नहीं है। फिर भी यहां पर कोरोना के संक्रमित लोगों का मिलना चिंता की बात है। उन्‍होंने कहा कि, हमारी टीमें लोगों से अपील कर रही हैं कि लोगों को बेजां घर से नहीं निकलना है। बहुत जरूरी काम हो तो ही बाहर जाएं।

Gujarat: Ambaji ShaktiPeeth temple closed due to Covid, but 63 infected found after tests

वहीं, एक मरीज के परिजन ने कहा कि, टीमें यह तो जांच रहीं हैं किसे कोरोना हुआ है और किसे नहीं। मगर, ये नहीं देख रहे कि यहां सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड की भी व्यवस्था नहीं है। ऑक्सीजन तथा अन्य दवाइयों की तो बात ही नहीं है। जो लोग महामारी की चपेट में आ रहे हैं उनके लिए सुविधाएं होनी चाहिए।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि, कोरोना की विकट स्थिति को देखते हुए प्रशासन सतर्क है। उन्‍होंने कहा कि, स्थिति को देखते हुए कुछ स्वयंसेवी संस्थाएं भी आगे आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+