भारत का पहला आयुर्वेदिक कोविड केयर सेन्टर राजकोट में खुला, जानिए यहां कैसे होगा मरीजों का इलाज
राजकोट। भारत का पहला आयुर्वेदिक कोविड केयर सेंटर गुजरात के राजकोट में शुरू हो चुका है। कोरोना वायरस से ग्रसित मरीजों को यहां लाया जाएगा। उसके बाद इसी सेंटर में आयुर्वेदिक दवाओं के जरिए उनका उपचार किया जाएगा। लोगों को वायरस के संक्रमण से मुक्त करने के लिए उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।

देश का पहला आयुर्वेदिक कोविड केयर सेंटर
राजकोट महानगरपालिका से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि, यह सेंटर राजकोट के एनजीओ अरविंद मणियार जनकल्याण ट्रस्ट की ओर से शुरू किया गया है, जिसे राजकोट महानगरपालिका की ओर से मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि, यह भारत का पहला आयुर्वेदिक कोविड केयर सेन्टर है। यह लोगों को बचाने में अहम भूमिका निभाएगा।

किन मरीजों को मिलेंगी सुविधाएं?
इस सेंटर में कोरोना के मरीजों को आयुर्वेदिक व पंचगव्य दवाएं देकर इसका उपचार होगा। जो कोरोना मरीज किसी कारण होम आईसोलेशन में नहीं रहना चाहते या वैसे मरीज जो अस्पताल में नहीं रहना चाहते हैं,वो यहां भर्ती हो सकते हैं। उनके लिए यहां कई सुविधाएं होंगी। ऐसा कहा जा रहा है कि, उनके उपचार के लिए पूरी तरह प्रोटोकॉल तैयार किया गया है।

कोरोना से संबंधित रिसर्च भी होंगे
ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी एवं राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के अध्यक्ष डॉ. वल्लभ कथीरिया के मुताबिक, इस कोविड केयर सेंटर में आयुष मंत्रालय की ओर से जारी-दिशानिर्देश के तहत ही उपचार किया जाएगा। खास बात यह भी है कि, यहां महामारी से निपटने की खातिर शोध भी किए जाएंगे। मरीजों का उपचार चिकित्सकों की टीम ही करेगी।












Click it and Unblock the Notifications