Gujarat: मोरबी की प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, बगल के कारखाने तक फैली, 12 घंटे से जुटे दमकल कर्मी
Fire in Gujarat plastic factory: गुजरात के मोरबी की एक फ्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग पर नियंत्रण पाने के प्रयास जारी हैं। आग फैलने के चलते औद्योगिक इकाई में भारी नुकसान की आशंका है। हालांकि अभी तक आग को नियंत्रित नहीं किया जा सका है। फैक्ट्री की आग बगल की फैक्ट्री में भी फैल गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पिछले 12 घंटे से दमकल कर्मी जुटे हैं।
मोरबी में आग की घटना पनेली रोड पर विनायक कॉर्पोरेशन फैक्ट्री की शुरु हुई। कुछ ही देर में बगल की एक दूसरी फैक्ट्री में आग फैल गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम करीब 12 घंटे से स्थिति नियंत्रित करने में जुटी है। हालांकि अब तक स्थिति नियंत्रित नहीं की जा सकती है।

फायर स्टेशन के ऑफिसर देवेंद्र जड़ेजा का कहना है, "दोपहर 2.30 बजे हमें फोन आया कि विनायक प्लास्टिक नाम की फैक्ट्री के गोदाम में आग लग गई है। आग बगल की कंपनी में भी फैल गई है। 12 घंटे बाद भी आग बुझाने का काम जारी है... आग लगने का प्राथमिक कारण यह है कि ट्रांसफार्मर में चिंगारी लगी थी।"
#WATCH | Gujarat: Fire dousing operations are still underway in Morbi's Vinayak plastic factory even after more than 12 hours.
The fire broke out at 2.30 pm on Wednesday. pic.twitter.com/bYiUFScbum
— ANI (@ANI) April 3, 2024
#WATCH | Gujarat: On fire at Vinayak Corporation factory on Paneli road, Morbi, Station Fire Officer Devendra Jadeja says, "At 2.30 pm in the afternoon, we received a call that a fire has broken in the godown of a factory named Vinayak Plastic... The fire has spread to the… https://t.co/NQqBGsa1lD pic.twitter.com/NYFjosXUKO
— ANI (@ANI) April 3, 2024
महाराष्ट्र में दर्दनाक घटना
वहीं महाराष्ट्र के संभाजीनगर में दर्दनाक घटना में एक परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई। घटना छावनी इलाके की है। जहां एक घर में सुबह 4 बजे आग लग गई। जिस समय आग लगी परिवार से सभी सदस्य गहरी नींद में सोए थे। आग लगने से 7 लोगों की जलकर मौत हो गई। मरने वालों में 2 पुरुष, तीन महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। जब तक पड़ोसी कुछ समझ पाते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही समय में पूरा घर जलकर राख हो गया। पुलिस ने सभी के शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचा दिए हैं।
घटना बुधवार सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच की है। बताया जा रहा है कि जिस इमारत में आग लगी है वह तीन मंजिला थी उसकी ग्राउंट फ्लोर पर कपड़े की दुकान थी। इसी में आग लग गई। बताया जा रहा है कि इसका धुंआ ऊपर की मंजिल पर पहुंचा। इससे कुछ लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications