गुजरात: केमिकल प्लांट में फिर लगी आग, 1 कर्मी की मौत, 3 घायल, इसी कंपनी में 11 जून को भी हुआ था ब्लास्ट

भरूच। गुजरात में अहमदाबाद के नानूकाका एस्टेट स्थित एक केमिकल प्लांट में 12 लोगों की जान चली गई थी। वहां एक के बाद एक 5 धमाके हुए थे। उस घटना के बाद राज्य के भरूच जिला स्थित हिमानी ऑर्गेनिक प्लांट में भी आग लग गई। इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि, तीन घायल हो गए। हादसा भरूज जिले के इंडस्ट्रियल एरिया दहेज में तब हुआ, जब हिमानी कंपनी के ईटीपी प्लांट में रासायनिक प्रोसेस के दौरान अचानक आग भड़की। यह आग भीषण होती चली गई। जिसे काबू करने के लिए फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां बुलवानी पड़ीं।

fire broke out at the Himani Organic Plant in Dahej Industrial Area of Bharuj district, One worker lost life

बता दें कि, हिमानी ऑर्गेनिक कंपनी एग्रो केमिकल का उत्पादन करती है। इसी कंपनी के अंकलेश्वर स्थित प्लांट में 11 जून को भी भीषण आग लग गई थी। जिसमें 3 कर्मचारियों की मौत हो गई थी। वहीं, अन्य 10 कर्मचारी घायल हो गए थे। हाल ही में शुक्रवार की दोपहर हिमानी ऑर्गेनिक प्लांट में जब ​आग लगी तो एक कर्मचारी की मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद प्लांट के जलते हिस्सों की आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां आग बुझाने में लगी रहीं।

fire broke out at the Himani Organic Plant in Dahej Industrial Area of Bharuj district, One worker lost life

हिमानी ऑर्गेनिक कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि, आग से काफी नुकसान हुआ। यह आग रासायनिक प्रोसेस के दौरान लगी। कंपनी के ईटीपी प्लांट में काफी केमिकल होने के चलते आग फैलती चली गई। उस दौरान वहां कई कर्मचारी मौजूद थे। जिनमें से एक कर्मचारी की मौत हो गई और अन्य तीन घायल हो गए। इससे पहले जून महीने में जब हिमानी कंपनी की भरुच के अंकलेश्वर जीआईडीसी में स्थित प्लांट में धमाका हुआ था। तब रात दो बजे तेज धमाके के साथ आग लग जाने से खलबली मच गई थी। वहां काम कर रहे 6 कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गए थे। घायलों में से एक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर दमकल कर्मचारी स्थल पर पहुंचे और फिर आग पर काबू पाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+