भरूच में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर तले आया भूकंप, बीती रात से अब तक 6 बार लगे झटके
भरूच। गुजरात में रविवार मध्यरात्रि से आज रात्रि तक भूकंप के झटके छह बार महसूस किए गए। डर से लोग घरों से बाहर निकल आए। भरूच जिले में सोमवार शाम पांच बजकर 19 मिनट पर तीन सेकंड के लिए धरती हिली। बताया गया कि, भूकंप का केंद्र बिंदु भरूच से सात किमी दूर रहा। तीव्रता 3.3 रही। यह भूकंप झगडिया तहसील के मुलद व गोवाली गांव के बीच आया। यह इलाका नर्मदा नदी किनारे का है। इससे यहां हलचल मच गई।

एक अधिकारी ने कहा कि, ''भूकंप का केंद्र भरूच शहर से सात किमी दूर सरदार ब्रिज के अंकलेश्वर में नर्मदा नदी के किनारे स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के पास था। इससे पहले जो भूकंप आया, उसका केंद्र पाकिस्तान बॉर्डर के पास और कच्छ से 35 किमी दूर था। हालांकि, अभी किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।'
कहां-कहां हिली धरती?
बीती रात 12.06 बजे 1.1 तीव्रता का भूकंप भचाऊ से उत्तर-पूर्व में 12 किमी दूर आया।
रात 1.01 बजे 2.7 तीव्रता का कच्छ के फतेहगढ़ से पश्चिम-उत्तर पर।
सुबह 7.39 पर 3.6 तीव्रता का कच्छ से 35 किमी दूर आया।
दोपहर 12.56 पर 1.3 उत्तर गुजरात में आया।
दोपहर 1.19 पर 1.7 रिएक्टर स्केल का राजकोट के पास दर्ज किया गया।
शाम 5.19 पर 3.3 रिएक्टर स्केल का झटका भरूच के पास महसूस किया गया। इसका केंद्र बिंदु 7 किमी दूर पूर्व दक्षिण पूर्व में था। इस झटकों की वजह पता नहीं चल पाई है।












Click it and Unblock the Notifications